
tech
Ai Cyber Attacks Experts Tips To Protect Phone Bank Account Online Fraud
Ai Cyber Attacks Experts Tips To Protect Phone Bank Account Online Fraud
Key points
- NSA ने चेतावनी दी है कि हमलावर PHP भाषा की खामियों का उपयोग कर ऑनलाइन सेवाओं को बाधित कर सकते हैं।
- eMudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट में सुरक्षा कमजोरी के कारण Google, Apple और Microsoft जैसे प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं।
- विशेषज्ञों ने सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, अलग पासवर्ड और नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट अपनाने की सलाह दी है।
Why it matters. AI की मदद से सॉफ्टवेयर कमजोरियों को खोजना आसान हो गया है, जिससे यूजर्स के बैंक अकाउंट और निजी डेटा पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) ने PHP प्रोग्रामिंग भाषा की कमजोरियों के जरिए वेब सर्वर पर कब्जे और डेटा चोरी की चेतावनी दी है। डिजिटल सिक्योरिटी कंपनी eMudhra के सर्टिफिकेट्स में खामियां मिलने के बाद Google, Apple और Microsoft का भरोसा कम हुआ है, हालांकि कंपनी ने डेटा चोरी से इनकार किया है। MoneyIQ के उधयन अधिये और Trail of Bits के CEO डैन गुइडो ने डिवाइस अपडेट रखने की सलाह दी है, जबकि निक एडम्स ने अनजान लिंक से बचने को कहा है।
Latest updates
Ai Cyber Attacks Experts Tips To Protect Phone Bank Account Online Fraud
AI के दौर में साइबर हमलों का खतरा बढ़ रहा है. eMudhra से जुड़ी घटना के बाद फोन, बैंक अकाउंट और निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना और भी जरूरी हो गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि साइबर सुरक्षा आज के समय में बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया तक, लगभग हर काम इंटरनेट के जरिए हो रहा है. लेकिन आपकी एक छोटी-सी गलती बैंक अकाउंट खाली होने या निजी जानकारी चोरी होने की वजह बन सकती है. मौजूदा समय में साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सॉफ्टवेयर में मौजूद कमजोरियों का पता लगाने और उनका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सिर्फ मजबूत पासवर्ड रखना काफी नहीं है. फोन, लैपटॉप और इंटरनेट से जुड़े दूसरे डिवाइस को सुरक्षित रखना भी जरूरी है.हाल ही में डिजिटल सिक्योरिटी कंपनी eMudhra के कुछ डिजिटल सर्टिफिकेट में सुरक्षा से जुड़ी कमजोरी सामने आई है. जिसके बाद Google, Apple और Microsoft जैसी कंपनियों का प्रभावित सर्टिफिकेट पर से भरोसा कम हो गया. हालांकि, eMudhra का कहना है कि उसके सिस्टम में सेंध लगने या डेटा चोरी होने का पता नहीं चला है. कंपनी की भारत में डिजिटल सिग्नेचर और eSign सेवाएं भी प्रभावित नहीं हुई हैं.इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. वहीं, साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. अच्छी बात यह है कि अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके साइबर फ्रॉड का खतरा कम किया जा सकता है.AI की मदद से कैसे बढ़ रहा है साइबर हमलों का खतरा?Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, PHP नाम की.