
world
Allahabad Metro Project In Prayagraj Rites Summit It Report To Government 60km Corridore Jhunsi Cheoki Fafamau Naini Local18
Allahabad Metro Project In Prayagraj Rites Summit It Report To Government 60km Corridore Jhunsi Cheoki Fafamau Naini Local18
Key points
- परियोजना की कुल लागत 12,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।
- कुल 60 किमी के नेटवर्क में 39 किमी का ईस्ट-वेस्ट और 21 किमी का नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर शामिल है।
- परेड ग्राउंड पर बनने वाला इंटरचेंज स्टेशन दोनों लाइनों और प्रस्तावित रोपवे को जोड़ेगा।
Why it matters. यह हेवी मेट्रो सिस्टम भविष्य की आबादी और महाकुंभ जैसी विशाल भीड़ को संभालने में सक्षम होगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो सकती है।
RITES ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को प्रयागराज मेट्रो के लिए संशोधित डीपीआर रिपोर्ट सौंपी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 12,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें 60 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर शामिल हैं। बमरौली से झूंसी तक 39 किमी का ईस्ट-वेस्ट और शांतिपुरम से छिवकी तक 21 किमी का नॉर्थ-साउथ रूट प्रस्तावित है। परेड ग्राउंड पर एक मल्टी-मॉडल इंटरचेंज स्टेशन बनेगा जो रोपवे प्रोजेक्ट से भी जुड़ेगा।
Latest updates
Allahabad Metro Project In Prayagraj Rites Summit It Report To Government 60km Corridore Jhunsi Cheoki Fafamau Naini Local18
Prayagraj Metro: उत्तर प्रदेश प्रयागराज में भी नोएडा और लखनऊ की तर्ज पर मेट्रो चलेंगी. इसका रास्ता लगभग साफ हो गया है. रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने DPR रिपोर्ट तैयार करके उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) को सौंप दी है. इसके लिए करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. शहर के कुल 60 किलोमीटर का दायरा मेट्रो से कवर होगा. इससे महाकुंभ और आम दिनों में लगने वाले ट्रैफिक जाम स Prayagraj Metro News: अब यूपी के पांचवें जिले के लोगों को मेट्रो की सवारी करने का आनंद जल्द ही मिलने वाला है. दरअसल, लखनऊ, नोएडा, कानपुर और आगरा के बाद अब प्रयागराज में मेट्रो चलाने की तैयारी चल रही है. यहां जल्द ही सड़कों पर नहीं बल्कि पटरियों पर मेट्रो फर्राटे भरती नजर आएगी. लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम देते हुए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) को प्रयागराज मेट्रो के लिए DPR रिपोर्ट सौंप दी है. अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी महापरियोजना की अनुमानित लागत करीब 12,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जो शहर के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल देगी. इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रयागराज की यातायात व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो जाएगी. दो मेन कॉरिडोर संशोधित डीपीआर के अनुसार, प्रयागराज शहर को दो बड़े और रणनीतिक मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, जिनकी कुल लंबाई लगभग 60 किलोमीटर होगी. पहला रूट 39 किलोमीटर लंबा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर होगा, जो बमरौली से शुरू होकर झूंसी सिटी तक जाएगा. इस महत्वपूर्ण रूट के ब.