
business
अमूल ने दिवाली से पहले घी 50 रुपये और मक्खन 15 रुपये तक महंगा किया
अमूल ने दिवाली से पहले घी और बटर के दाम बढ़ाए, 1 किलो घी का कार्टन अब 680 रुपये में मिलेगा
Key points
- 1 किलो घी के कार्टन की कीमत 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपये हो गई है
- 500 ग्राम बटर का पैक 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये का हो गया है
- कुछ शहरों में अमूल के घी, खासकर गाय के घी की उपलब्धता कम होने की खबरें हैं
Why it matters. त्योहारों की खरीदारी का बजट प्रभावित हो सकता है, और कुछ बाजारों में घी व बटर की पर्याप्त उपलब्धता भी नहीं है.
घी 50 रुपये तक महंगा और मक्खन 15 रुपये तक महंगा. दिवाली से पहले अमूल ने ग्राहकों को महंगाई का झटका दे दिया है. इस सहकारी कंपनी ने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. अब अमूल के 1 किलो घी के पैक के लिए आपको 630 रुपये के बजाय 680 रुपये देने होंगे. वहीं, 100 ग्राम मक्खन का पैकेट लेने के लिए आपको 63 रुपये की जगह 66 रुपये खर्च करने होंगे. ज्यादा मात्रा वाले पैकेट में 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. जैसे कि 500 ग्राम घी और मक्खन के पैक भी महंगे हुए हैं. त्यौहारी सीजन में कुछ बाजारों में अमूल के गाय के घी की किल्लत भी बताई जा रही है.अमूल ने क्यों बढ़ाए घी और मक्खन के दाम? घी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मांग में तेजी और सप्लाई की कमी को बडी वजह बताया जा रहा है.
Latest updates
अमूल ने दिवाली से पहले घी 50 रुपये और मक्खन 15 रुपये तक महंगा किया
Amul Price Hike:अमूल ने दिवाली से पहले घी और मक्खन की कीमतें बढ़ाईं. 1 किलो घी 680 रुपये और 500 ग्राम मक्खन 325 रुपये का हुआ. जानें नई रेट लिस्ट और कीमतें बढ़ने की वजह. घी 50 रुपये तक महंगा और मक्खन 15 रुपये तक महंगा. दिवाली से पहले अमूल ने ग्राहकों को महंगाई का झटका दे दिया है. इस सहकारी कंपनी ने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. अब अमूल के 1 किलो घी के पैक के लिए आपको 630 रुपये के बजाय 680 रुपये देने होंगे. वहीं, 100 ग्राम मक्खन का पैकेट लेने के लिए आपको 63 रुपये की जगह 66 रुपये खर्च करने होंगे. ज्यादा मात्रा वाले पैकेट में 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. जैसे कि 500 ग्राम.