Skip to footer
Smartphone use at railway station.jpg
Photo: Illustrative image — Photo: Rawpixel.com, CC0 1.0, via Wikimedia Commons

tech

Apple New Phone : एक ग्राहक को सिर्फ 2 फोन मिलेगा, Apple Duo की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने लगाई शर्त

एपल ने Apple Duo की लॉन्चिंग से पहले एक ग्राहक को अधिकतम 2 फोन बेचने की शर्त लगाई है।

Updated 2 min read

Key points

  • भारत में Apple Duo की लॉन्चिंग 23 अक्टूबर को होगी और प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं।
  • एपल के ऑनलाइन स्टोर पर एक ग्राहक के लिए अधिकतम दो आईफोन खरीदने की सीमा तय की गई है।
  • कंपनी ने फोन की हाई डिमांड को देखते हुए बिक्री पर यह कैप लगाने का फैसला किया है।

Why it matters. हाई डिमांड के कारण लागू की गई इस सीमा से ऑनलाइन स्टोर से तीसरा आईफोन खरीदने पर रोक लग सकती है।

एपल ने भारत में अपने नए प्रोडक्ट Apple Duo की लॉन्चिंग से पहले बिक्री पर शर्त लगा दी है। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अनुसार, एक ग्राहक को अधिकतम दो आईफोन ही बेचे जाएंगे। यह सीमा एक ही मॉडल या अलग-अलग मॉडल खरीदने पर भी लागू होगी।

Latest updates

Apple New Phone : एक ग्राहक को सिर्फ 2 फोन मिलेगा, Apple Duo की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने लगाई शर्त

Apple New Phone : ऐपल ने उसके नए प्रोडक्ट Apple Duo की लॉन्चिंग से पहले इसकी बिक्री को लेकर शर्त लगा दी है. कंपनी ने कहा है कि एक ग्राहक को 2 से ज्यादा आईफोन नहीं बेचा जा सकेगा. वैसे तो यह जानकारी अभी सिर्फ कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर दी गई है, जहां लिखा है कि ग्राहक को 2 से ज्यादा आईफोन नहीं बेचा जाएगा. भारत में 23 अक्टूबर को Apple Duo की लॉन्चिंग होने जा रही है. नई दिल्ली. ऐपल के आईफोन जब भी लॉन्च होते हैं तो भारत में उसका क्रेज देखते ही बनता है. आपने भी आईफोन-17 और 18 के लॉन्च होने पर सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा. इस बार ऐपल एक ऐसा प्रोडक्ट ला रही है, जिसकी लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने शर्त लगा दी है. ऐपल ने कहा है कि एक ग्राहक को सिर्फ 2 फोन ही बेचा जाएगा. ऐसा शायद पहली बार हुआ है, जब कंपनी को अपने प्रोडक्ट बेचने पर इस तरह की कैपिंग लगानी पड़ी है. भारत में 23 अक्टूबर को Apple Duo की लॉन्चिंग होने जा रही है. इससे पहले Apple के भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर iPhone की खरीद को लेकर एक कैपिंग दिख रही है. इसमें कहा गया है कि एक ग्राहक अधिकतम दो iPhone ही खरीद सकता है. यह सीमा एक ही मॉडल या अलग-अलग मॉडल के iPhone खरीदने पर भी लागू होगी. यानी ऑनलाइन स्टोर से तीसरा iPhone खरीदने पर रोक लग सकती है. ऑनलाइन खरीदने की अनुमति नहीं हालांकि, Apple की ओर से इस सीमा को लागू करने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है. फिलहाल यह नियम भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर देखा गया है. कंपनी के ऑफलाइन स्टोर पर भी यही सीमा लागू है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर यह जानकारी दी गई है कि एक ग्राहक को सिर्फ.

Sources