
tech
लैपटॉप की बैटरी बार-बार खत्म होने से हैं परेशान? Asus ने लॉन्च किया 33 घंटे चलने वाला नया Zenbook 14
Asus ने भारत में 33 घंटे बैटरी वाला नया Zenbook 14 लॉन्च किया
Asus ने भारत में नया Zenbook 14 (2026) लॉन्च किया है, जो Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के विकल्पों में आता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपए है और तीन वेरिएंट मिलेंगे. कंपनी के दावे के मुताबिक लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक चल सकता है. इसके साथ ZenMouse MD202 भी आया है, जिसकी कीमत 6,999 रुपए है.
Latest updates
लैपटॉप की बैटरी बार-बार खत्म होने से हैं परेशान? Asus ने लॉन्च किया 33 घंटे चलने वाला नया Zenbook 14
Asus Zenbook 14 (2026) भारत में 1,36,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. इसमें Intel, AMD और Snapdragon प्रोसेसर के विकल्प, OLED डिस्प्ले और 33 घंटे तक की बैटरी का दावा है. अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो Asus ने भारत में अपना नया Zenbook 14 (2026) लॉन्च कर दिया है. इस लैपटॉप की खास बात है कि यह Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के ऑप्शन में आता है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक चल सकती है. इसके साथ 3K 120Hz OLED टचस्क्रीन और AI से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं. लैपटॉप के साथ कंपनी ने ZenMouse MD202 भी पेश किया है.Asus Zenbook 14 की कीमत और उपलब्धताभारत में Asus Zenbook 14 की शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपए रखी गई है. इसके तीन अलग-अलग वेरिएंट मिलेंगे. AMD Ryzen AI 7 प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत 1,56,990 रुपये है, जबकि Intel Core Ultra 9 वाला टॉप वेरिएंट 1,67,990 रुपये में आएगा. वहीं, नए ZenMouse MD202 की कीमत 6,999 रुपये है. लैपटॉप को Asus Exclusive Stores, कंपनी की ई-शॉप, Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और दूसरे रजिस्टर्ड रिेटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. ग्राहक चाहे तो नो-कॉस्ट EMI और कम ब्याज वाली EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.डिस्प्ले और प्रोसेसर की डिटेल्सIntel वाले Zenbook 14 (UX3480AA) में 14-inch का 3K OLED टचस्क्रीन मिलता है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और HDR में पीक ब्राइटनेस 1,100 nits तक जाती है. यह 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है. AMD वेरिएंट (UX3480KA) में 14-inch की Full-HD+ OLED स्क्रीन दी ग.