
world
Big News For Government Employees The Government Will Announce The Da On This Date Expect An Increase Of This
Big News For Government Employees The Government Will Announce The Da On This Date Expect An Increase Of This
Key points
- 21 अक्टूबर 2026 की केंद्रीय कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ।
- जुलाई 2026 की छमाही के लिए DA और DR संशोधन का निर्णय अब अगली संभावित बैठक 28 अक्टूबर को हो सकता है।
- महंगाई भत्ते का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को और महंगाई राहत का लाभ पेंशनभोगियों को मिलता है।
Why it matters. इस निर्णय में देरी से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की क्रय शक्ति पर असर पड़ सकता है क्योंकि उन्हें महंगाई राहत के लिए और इंतजार करना होगा।
केंद्र सरकार ने 21 अक्टूबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में जुलाई 2026 की छमाही के महंगाई भत्ते (DA) पर कोई निर्णय नहीं लिया। अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें 28 अक्टूबर 2026 को होने वाली संभावित अगली बैठक पर टिकी हैं। सरकार के इस निर्णय से लाखों कर्मियों को महंगाई के बीच आर्थिक राहत के लिए और इंतजार करना होगा।
Latest updates
Big News For Government Employees The Government Will Announce The Da On This Date Expect An Increase Of This
Sat, 24 Oct 2026 04:30 AM IST वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Sat, 24 Oct 2026 04:30 AM IST Link Copied देशभर के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई 2026 की छमाही के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है। त्योहारी सीजन के दौरान उम्मीद की जा रही थी कि केंद्र सरकार कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 21 अक्टूबर 2026 को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। दशहरा और अन्य त्योहारों के दौरान अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलने की संभावना को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि, दी गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। इससे उन लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फिलहाल इंतजार करना पड़ रहा है, जो बढ़ती महंगाई के बीच राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 21 अक्टूबर की बैठक में DA बढ़ोतरी पर फैसला नहीं होने के बाद अब सभी की नजरें केंद्र सरकार की अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगली बैठक 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को हो सकती है। हालांकि, इस तारीख को बैठक होने और उसमें महंगाई भत्ते के प्रस्ताव पर निर्णय लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठकें अक्सर बुधवार को आयोजित होती हैं, लेकिन जरूरत और प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुसार इनके कार्यक्रम में बदलाव भी किया जा सकता है। कई बार महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर वि.