Skip to footer

business

बिहार में 1.21 लाख करोड़ रुपये के 1,091 निवेश प्रस्ताव, 68,807 नौकरियों की संभावना

बिहार में 1.21 लाख करोड़ रुपये के 1,091 निवेश प्रस्ताव, 68,807 नौकरियों की संभावना

Updated 2 min read

बिहार तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। 2025 से अब तक राज्य को 1 लाख 21 हजार 863 करोड़ रुपये के निवेश के 1 हजार 91 प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 68 हजार 807 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार निवेशक अनुकूल नीतियों और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर ध्यान दे रही है। पात्र निवेशकों को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज के तहत मुफ्त भूमि भी दी जा रही है। राज्य में उद्योगों के लिए 14 हजार 600 एकड़ से अधिक नई औद्योगिक भूमि तैयार हो रही है। 25 जिलों में 28 जगहों पर नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण जारी है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार ने 521 इकाइयों को 727 एकड़ भूमि आवंटित की है।

Latest updates

बिहार में 1.21 लाख करोड़ रुपये के 1,091 निवेश प्रस्ताव, 68,807 नौकरियों की संभावना

बिहार तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। 2025 से अब तक राज्य को 1 लाख 21 हजार 863 करोड़ रुपये के निवेश के 1 हजार 91 प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 68 हजार 807 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार निवेशक अनुकूल नीतियों और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर ध्यान दे रही है। पात्र निवेशकों को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज के तहत मुफ्त भूमि भी दी जा रही है। राज्य में उद्योगों के लिए 14 हजार 600 एकड़ से अधिक नई औद्योगिक भूमि तैयार हो रही है। 25 जिलों में 28 जगहों पर नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित.

Sources