business
Car Loan Offer: इस दिवाली किस्त पर लेनी है नई कार? जानें किस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता लोन
Car Loan Offer: इस दिवाली किस्त पर लेनी है नई कार? जानें किस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता लोन
Key points
- BankBazaar.com के 23 अक्टूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक कुछ बैंकों में कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.55 से 7.75 फीसदी सालाना है।
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लग रही है।
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 31 दिसंबर 2026 तक प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ की है।
Why it matters. त्योहारों पर कम ब्याज और फीस में छूट से ग्राहकों की मासिक किस्त का बोझ कम हो सकता है, हालांकि अंतिम दर बैंक के नियमों, कमाई और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगी।
दिवाली 2026 पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक ग्राहकों को कार लोन पर ऑफर दे रहे हैं। BankBazaar.com के 23 अक्टूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक कुछ बैंकों में शुरुआती ब्याज दर 7.55 से 7.75 फीसदी सालाना के स्तर पर आ गई है, और कई बैंक प्रोसेसिंग फीस व फोरक्लोजर चार्ज में भी राहत दे रहे हैं। सबसे कम शुरुआती दर वाला पंजाब एंड सिंध बैंक 5 लाख रुपये के 5 साल के लोन पर 10,031 से 11,712 रुपये तक की EMI बताता है।
Latest updates
Car Loan Offer: इस दिवाली किस्त पर लेनी है नई कार? जानें किस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता लोन
दिवाली 2026 पर नई कार खरीदने वालों के लिए बैंकों ने खास फेस्टिव ऑफर शुरू किए हैं. मात्र 7.55 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर के साथ जीरो प्रोसेसिंग फीस और फोरक्लोजर चार्ज में छूट का बंपर फायदा मिल रहा है. Car Loan Offer: मिडिल क्लास परिवारों के लिए अपनी कार खरीदना एक बड़ा सपना होता है. दिवाली के शुभ मौके पर ज्यादातर लोग घर में नई गाड़ी या कोई नया सामान लाना पसंद करते हैं. अगर इस दिवाली नई कार लेने की तैयारी चल रही है, तो देश के प्रमुख बैंक ये सपना पूरा करने के लिए कई शानदार कार लोन ऑफर लेकर आए हैं. त्योहारों के इस सीजन में ग्राहकों को कम ब्याज दरों के साथ शुरुआती खर्चों में भी बड़ी राहत दी जा रही है. इससे आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हो सकता है.त्योहारों पर बैंकों ने खोला पिटारादिवाली 2026 के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया से लेकर HDFC बैंक तक ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं. BankBazaar.com के 23 अक्टूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ बैंकों में कार लोन की शुरुआती ब्याज दरें 7.55 से 7.75 फीसदी सालाना के स्तर पर आ गई हैं. ब्याज के अलावा ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस में छूट मिल रही है. साथ ही समय से पहले पूरा लोन बंद करने पर लगने वाले फोरक्लोजर चार्ज से भी राहत दी जा रही है. हालांकि, ये सभी फायदे संबंधित बैंक के अपने नियमों व शर्तों पर निर्भर करेंगे.बिना प्रोसेसिंग फीस के लोन दे रहे ये सरकारी बैंकनई कार लेते समय लोन की प्रोसेसिंग फीस एक अतिरिक्त खर्च होती है, लेकिन कई सरकारी बैंकों ने इसे पूरी तरह खत्म कर दिया है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कार लोन प.

