
tech
ChatGPT के लिए भारत क्यों है खास? Sam Altman ने यूजर्स और AI अपनाने को लेकर किया खुलासा
OpenAI के CEO Sam Altman का मानना है कि भारत में लोग अमेरिका के मुकाबले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर ज्यादा सकारात्मक हैं.
OpenAI के CEO Sam Altman का मानना है कि भारत में लोग अमेरिका के मुकाबले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर ज्यादा सकारात्मक हैं. राज शमानी के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान Altman ने इसकी एक बड़ी वजह देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को बताया. उन्होंने यह भी कहा कि यूजर्स की संख्या के मामले में भारत ChatGPT का सबसे बड़ा बाजार बन गया है. यहां ChatGPT इस्तेमाल करने वालों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा है. Altman के मुताबिक, भारत में लोग AI का इस्तेमाल सिर्फ रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं कर रहे, बल्कि इसकी मदद से नए बिजनेस शुरू करने के तरीके भी तलाश रहे हैं. भारत में AI को लेकर ज्यादा भरोसा क्यों?
Latest updates
ChatGPT के लिए भारत क्यों है खास? Sam Altman ने यूजर्स और AI अपनाने को लेकर किया खुलासा
OpenAI CEO Sam Altman ने कहा है कि भारत में लोग अमेरिका के मुकाबले AI को लेकर ज्यादा सकारात्मक नजर आते हैं. राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी एक वजह भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को बताया. Altman के मुताबिक, यूजर्स की संख्या के मामले में भारत ChatGPT का सबसे बड़ा बाजार बन गया है और यहां इसका इस्तेमाल अमेरिका से भी ज्यादा हो रहा है. उन्होंने AI की मदद से नए बिजनेस शुरू कर OpenAI के CEO Sam Altman का मानना है कि भारत में लोग अमेरिका के मुकाबले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर ज्यादा सकारात्मक हैं. राज शमानी के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान Altman ने इसकी एक बड़ी वजह देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को बताया. उन्होंने यह भी कहा कि यूजर्स की संख्या के मामले में भारत ChatGPT का सबसे बड़ा बाजार बन गया है. यहां ChatGPT इस्तेमाल करने वालों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा है. Altman के मुताबिक, भारत में लोग AI का इस्तेमाल सिर्फ रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं कर रहे, बल्कि इसकी मदद से नए बिजनेस शुरू करने के तरीके भी तलाश रहे हैं. भारत में AI को लेकर ज्यादा भरोसा क्यों? पॉडकास्ट के दौरान राज शमानी ने Altman से पूछा कि अमेरिका में लोग AI को लेकर अक्सर सवाल उठाते और चिंता जताते दिखाई देते हैं, जबकि भारत में इस टेक्नोलॉजी को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आता है. Altman ने इस बात से सहमति जताई और इसके पीछे आर्थिक विकास की रफ्तार को एक वजह बताया. उन्होंने कहा कि जिन देशों की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, वहां लोग AI को अपनाने के लिए ज्यादा तैयार दिखाई देते हैं. इसके .