
business
Cinema Business Model: क्या पुराना हो गया है सिनेमा का बिजनेस मॉडल? ‘रामायण’ वालों की डिमांड ने मचाई थिएटर मालिकों में हलचल
फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल में बदलाव की मांग कर थिएटर मालिकों के बीच हलचल मचा दी है।
Key points
- रामायण फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पहले हफ्ते के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 60% प्रॉफिट शेयर की मांग की है।
- 2009 के मौजूदा मॉडल के तहत पहले हफ्ते डिस्ट्रीब्यूटर को 52.5% और थिएटर मालिकों को 47.5% हिस्सा मिलता है।
- हॉलीवुड में बड़े स्टूडियोज पहले हफ्ते में 60% से 70% तक का हिस्सा लेते हैं, जबकि थिएटर स्नैक्स से कमाई करते हैं।
Why it matters. यदि 'रामायण' के मेकर्स अपनी मांग मनवाने में सफल रहते हैं, तो यह बॉलीवुड के दशकों पुराने डिस्ट्रीब्यूशन और रेवेन्यू शेयरिंग सिस्टम को हमेशा के लिए बदल सकता है।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' की 5 नवंबर 2026 को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। धर्मा प्रोडक्शंस जैसे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पहले हफ्ते के प्रॉफिट में पारंपरिक 52.5% के बजाय 60% हिस्से की मांग की है। मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन मालिकों ने मुनाफे में कमी आने की चेतावनी दी है। पत्रकार आरती सक्सेना के अनुसार यह विवाद 2009 के पुराने रेवेन्यू मॉडल को बदलने की कोशिश है।
Latest updates
Cinema Business Model: क्या पुराना हो गया है सिनेमा का बिजनेस मॉडल? ‘रामायण’ वालों की डिमांड ने मचाई थिएटर मालिकों में हलचल
रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन पहले हफ्ते के 60% प्रॉफिट शेयर को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स आमने-सामने आ गए हैं. Indian Cinema Business Model: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर-यश जैसे सितारों से सजी पौराणिक महागाथा 'रामायण' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज (5 नवंबर 2026) नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बॉक्स ऑफिस और एडवांस बुकिंग की खबरें खूब वायरल हो रही है. हालांकि पिछले दिनों खबर आई थी कि रेवेन्यू-शेयरिंग के मुद्दे के चलते एडवांस बुकिंग में अड़चन आ सकती है, लेकिन ताजा अपडेट ये है कि तमाम चर्चाओं और वार्ताओं के बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग आखिरकार शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों ने ही टिकट खिड़की पर तहलका मचा दिया है.इस पूरी उठापटक के केंद्र में है बॉलीवुड का सालों पुराना रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल. साल 2009 से यह तय चला आ रहा था कि हिंदी फिल्मों के लिए पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का लगभग 52.5 फीसदी हिस्सा डिस्ट्रीब्यूटर को और बाकी हिस्सा थिएटर मालिकों (एग्जीबिटर्स) को मिलेगा. समय के साथ हफ्ते बढ़ने पर यह शेयर घटता जाता है. लेकिन जब बात 'रामायण' जैसी मेगा-बजट और पैन-इंडिया इवेंट फिल्म की हो, जिसका स्केल और मेकिंग का खर्चा ऐतिहासिक है, तो मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स (जैसे धर्मा प्रोडक्शंस और अन्य स्टेकहोल्डर्स) ने नियमों में बदलाव की मांग रख दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पहले हफ्ते में पारंपरिक शेयर के मुकाबले बढ़कर 60 फीसदी तक के प्रॉफिट कट की मांग की. इस मांग के सामने.