Skip to footer
Seat of the European Central Bank and Frankfurt Skyline at dawn 20150422 1
Photo: Illustrative image — Photo: DXR, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

world

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक

भारत और पाकिस्तान के स्कैमर्स ने मिलकर कनाडा के बैंक के साथ धोखाधड़ी की।

Updated 2 min read

Key points

  • पाकिस्तान की NCCIA पुलिस टीम ने तीन साइबर ठगों को पकड़ा है जो भारतीय स्कैमर्स के साथ मिलकर कनाडा के बैंकों को निशाना बना रहे थे।
  • स्कैमर्स एआई के जरिए नकली पासपोर्ट और पहचान पत्र बनाकर सॉफ्टवेयर की मदद से बैंक खाते और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करते थे।
  • धोखाधड़ी करने वाले लोग बैंक खातों के जरिए क्रेडिट कार्ड लेते थे और उनकी पूरी लिमिट खत्म कर देते थे।

Why it matters. यह घटना सिंथेटिक आइडेंटिटी फ्रॉड के बढ़ते खतरे को दर्शाती है जहाँ एआई और नकली डेटा का उपयोग करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैंकिंग प्रणालियों को निशाना बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के स्कैमर्स ने मिलकर कनाडा के बैंकों के साथ धोखाधड़ी की। पाकिस्तान की स्पेशल पुलिस टीम NCCIA ने तीन साइबर ठगों को पकड़ा है जो कनाडा में बैठे भारतीय स्कैमर्स के साथ मिलकर काम कर रहे थे। इस गिरोह ने नकली डेटा और एआई द्वारा बनाए गए पहचान पत्रों का उपयोग करके बैंक खाते खोले और क्रेडिट कार्ड की लिमिट का दुरुपयोग किया।

Latest updates

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक भारत पाक के बीच आपने तनातनी तो खूब देखी होगी. सरहद को लेकर हो चाहे क्रिकेट मैच को लेकर, दोनों ओर से समर्थकों का भरपूर जोश होता है और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाती है. लेकिन इस बार मामला जरा अलग है. यहां भारत और पाक के स्कैमर्स ने एक दूसरे के साथ मिलकर Collab किया और निशाना बनाया कनाडाई बैंक को. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान की स्पेशल पुलिस टीम इस मामले को उजागर करती दिखाई दे रही है. वीडियो देखकर आप भी अपना माथा पीट लेंगे. भारत-पाक के स्कैमर्स ने लगाया कनाडाई बैंकों को चूना दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान की स्पेशल पुलिस टीम NCCIA ने जाल बिछाकर पाकिस्तान के तीन साइबर ठगों को पकड़ा है जो भारत के स्कैमर्स की मदद से कनाडा के बैंक को चूना लगा रहे थे. पाकिस्तान में बैठे ये तीन लोग कनाडा में बैठे भारतीय स्कैमर्स को नकली डेटा भेजा करते थे, उस डेटा के आधार पर कनाडा में बैठे स्कैमर्स एआई से नकली पासपोर्ट और दूसरे पहचान पत्र बनाकर पाकिस्तान भेजा करते थे. अब इन्हीं डॉक्यूमेंट्स की मदद से पाकिस्तानी स्कैमर्स कनाडा में अपना बैंक खाता खुलवाते थे और एक सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी केवाईसी भी हो जाया करती थी. खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर आधारित है, एबीपी लाइव वीडियो में हो रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है. View this post on Instagram A post shared by NATIONAL CYBER CRIME INVESTIGATION AGENCY ऐसे करते थे फ्रॉड खाता खुलवाने के ब.

Sources