
business
दिवाली से पहले हरियाली, मार्केट में उछाल धुंआधार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त लगातार
दिवाली से पहले शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन बढ़त जारी
Key points
- दोपहर करीब डेढ़ बजे सेंसेक्स 1035 अंक उछलकर 76,727 के पार कारोबार कर रहा था.
- विशेषज्ञों के अनुसार ब्रेंट क्रूड की कीमतों का 104 डॉलर प्रति बैरल तक आना भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक संकेत है.
- विश्लेषकों के अनुसार निफ्टी के लिए 23,200-23,300 का दायरा निकटतम समर्थन और 23,600-23,700 तत्काल प्रतिरोध है.
Why it matters. विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजे और उनका वैश्विक भू-राजनीतिक प्रभाव वैश्विक वित्तीय बाजारों और निवेश प्रवाह पर असर डाल सकता है.
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही. दोपहर करीब डेढ़ बजे BSE सेंसेक्स 1035 अंक चढ़कर 76,727 के पार कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 280 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,740 के पार था. वित्तीय शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत चढ़ा. विशेषज्ञों ने ब्रेंट क्रूड के 104 डॉलर प्रति बैरल तक आने, एआई थीम वाले वैश्विक निवेशों में नरमी और एफआईआई की वापसी को भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक संकेत बताया.
Latest updates
दिवाली से पहले हरियाली, मार्केट में उछाल धुंआधार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त लगातार
विशेषज्ञों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,200-23,300 का दायरा निकटतम समर्थन (सपोर्ट) है, जबकि 23,600-23,700 का स्तर तत्काल प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) के रूप में देखा जा रहा है. दिवाली से पहले भारतीय शेयर बाजार में हरियाली देखी जा रही है. आज मंगलवार को लगातार दूसरा दिन है, जब सेंसेक्स में 1,000 अंकों से ज्यादा उछाल देखा जा रहा है. दोपहर करीब डेढ़ बजे BSE सेंसेक्स 1035 अंकों के उछाल के साथ 76,727 के पार ट्रेड करता दिखा. वहीं निफ्टी 50 में भी 280 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखी गई और ये 23,740 के पार कारोबार करता दिखा.इससे पहले सुबह भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला. सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में 1 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए. सेंसेक्स अपने पिछले बंद 75,692.78 से 595.87 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछलकर 76,288.65 पर खुला. वहीं दिन के कारोबार में एक समय यह 728.7 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,421.48 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.वहीं निफ्टी 50 अपने पिछले बंद भाव 23,440.80 से 141.45 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,582.25 पर खुला, जबकि दिन के कारोबार में एक समय इसने 198.4 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की उछाल के साथ 23639.20 का इंट्रा-डे हाई छुआ.फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारीसेक्टोरल आधार पर वित्तीय शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत चढ़ गया. इसके अलावा केमिकल, एफएमसीजी और मीडिया शेयरों में भी मजबूती रही और इनके सूचकांक 0.77 प्रतिशत तक.