
business
Diwali Gift Shopping Dry Fruits Pista Almond Khari Bewail Wholesale Retail Price Delhi All India
Diwali Gift Shopping Dry Fruits Pista Almond Khari Bewail Wholesale Retail Price Delhi All India
Key points
- रिटेल बाजार में पिस्ता की कीमतों में 60% और थोक बाजार में 40% तक की वृद्धि हुई है।
- बादाम के दामों में 30 से 40 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।
- ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण विदेशी शिपमेंट की डिलीवरी में एक महीने की देरी हो रही है।
Why it matters. सप्लाई चेन में बाधा और बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों का बजट बिगड़ रहा है और दिवाली गिफ्ट पैक की संरचना बदल रही है।
दिल्ली के खारी बावली थोक बाजार में दिवाली से पहले ड्राई फ्रूट्स की कीमतें बढ़ गई हैं। थोक बाजार में पिस्ता 40% और रिटेल में 60% तक महंगा हुआ है, जबकि बादाम के दाम 30 से 40% बढ़े हैं। कारोबारियों के अनुसार ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण शिपमेंट में एक महीने की देरी हो रही है। इस महंगाई की वजह से दुकानदार बजट गिफ्ट पैक से पिस्ता हटा रहे हैं।
Latest updates
Diwali Gift Shopping Dry Fruits Pista Almond Khari Bewail Wholesale Retail Price Delhi All India
दिवाली पर इस बार ड्राई फ्रूट्स खरीदना महंगा पड़ रहा है. दिल्ली के खारी बावली बाजार में मेवों की कीमतों में बड़ा उछाल आया है. थोक बाजार में पिस्ता करीब 40 फीसदी, जबकि रिटेल बाजार में इसकी कीमत करीब 60 फीसदी तक बढ़ गई है. बादाम भी 30 से 40 फीसदी महंगा हो चुका है. महंगाई का असर अब दिवाली के गिफ्ट पैक पर दिखने लगा है. दुकानदार बजट में थाली तैयार करने के लिए पिस्ता हटा रहे हैं या उसकी मात्रा घटा रहे है Diwali Gift Shopping News: दिवाली पर इस बार मिठास के साथ महंगाई का तड़का भी लग गया है. त्योहार से पहले ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी उछाल आया है. सबसे ज्यादा असर पिस्ता की कीमतों पर पड़ा है. थोक बाजार में पिस्ता करीब 40 फीसदी तक महंगा हो गया है, जबकि रिटेल बाजार में इसकी कीमतों में करीब 60 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. बादाम के दाम भी 30 से 40 फीसदी तक बढ़ गए हैं. महंगे मेवों का असर अब दिवाली के गिफ्ट पैक पर भी दिखने लगा है. दुकानदारों ने बजट में गिफ्ट पैक तैयार करने के लिए थाली से पिस्ता तक हटाना शुरू कर दिया है. खारी बावली में महंगे मेवों ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता दिल्ली के खारी बावली होलसेल मार्केट में दिवाली से पहले आमतौर पर रौनक बढ़ जाती है. त्योहार के सीजन में ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार बढ़ती कीमतों ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले साल के मुकाबले मेवों के दाम काफी ऊपर पहुंच गए हैं. सबसे ज्यादा तेजी पिस्ता की कीमतों में देखने को मिल रही है. थोक बाजार में पिस्ता करीब 40 फीसदी महंगा हो चुका है. वहीं, बादाम की कीमतों में भी 30 से 40 फीसदी .