Skip to footer
Smartphone display screen
Photo: Illustrative image — Photo: Skitterphoto, CC0 1.0, via Wikimedia Commons

techBREAKING

महंगा iPhone Duo खराब हुआ तो कैसे मिलेगी मदद? Apple ने तय किया रिपेयर का तरीका

Apple ने iPhone Duo की कुछ यूनिट्स में इनर डिस्प्ले की दिक्कत मानी, प्रभावित ग्राहकों को Apple Care से संपर्क की सलाह दी

Updated 2 min read

Key points

  • Apple ने माना कि iPhone Duo की कुछ यूनिट्स में इनर डिस्प्ले से जुड़ी दिक्कत आ रही है
  • iFixit के मुताबिक डिस्प्ले की केबल सपोर्ट बार के पास से गुजरती है, जिससे स्क्रीन पर दबाव पड़ सकता है
  • कंपनी ने अभी नहीं बताया है कि स्क्रीन खराब होने की असली वजह क्या है

Why it matters. प्रभावित iPhone Duo मालिकों को Apple Care के जरिए फोन बदलवाने का रास्ता मिला है, और IDC के फ्रांसिस्को जेरोनिमो के मुताबिक तुरंत कार्रवाई से कंपनी की छवि को नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।

Apple ने सोमवार को माना कि उसके पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की कुछ यूनिट्स में इनर डिस्प्ले की दिक्कत है। कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों को Apple Care से संपर्क करने को कहा है, ताकि खराब फोन बदलकर नया डिवाइस दिया जा सके। iFixit के टियरडाउन में पता चला कि डिस्प्ले की केबल हिंज के पास एक सपोर्ट बार से होकर गुजरती है, और फोन मोड़ने पर सपोर्ट बार सही तरीके से न हटे तो स्क्रीन पर दबाव पड़ सकता है। फोन 9 सितंबर को लॉन्च हुआ था और इसकी कीमत करीब 3 लाख से 4.5 लाख रुपये के बीच है।

Latest updates

महंगा iPhone Duo खराब हुआ तो कैसे मिलेगी मदद? Apple ने तय किया रिपेयर का तरीका

Apple के फोल्डेबल iPhone Duo की स्क्रीन में कुछ यूजर्स ने लाइनें और दरारें देखी हैं. कंपनी प्रभावित ग्राहकों को Apple Care के जरिए रिप्लेसमेंट देने की बात कह रही है. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टपोन iPhone Duo को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह था. लॉन्च के बाद फोन का शुरुआती स्टॉक कुछ ही मिनटों में बिक गया, लेकिन अब इसकी स्क्रीन में खराबी की शिकायतें सामने आने लगी हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि फोन को मोड़ने वाली जगह यानी हिंज के पास इनर डिस्प्ले पर लाइनें और दरारें दिखाई दे रही हैं. सोशिल मीडिया पर भी ग्राहकों ने खराब स्क्रीन की तस्वीरें शेयर की हैं. इस परेशानी को देखते हुए Apple ने प्रभावित ग्राहकों को नया फोन देने का फैसला किया है.लगातार शिकायतों के बाद Apple ने मानी समस्याReuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने सोमवार को माना कि iPhone Duo की कुछ यूनिट्स में इनर डिस्प्ले से जुड़ी दिक्कत आ रही है. कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों को Apple Care से संपर्क करने की सलाह दी है, ताकि खराब फोन को बदलकर नया डिवाइस दिया जा सके. हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि स्क्रीन खराब होने की असली वजह क्या है.आखिर क्यों खराब हो रही है स्क्रीन?रिपेयर से जुड़ी जानकारी देने वाली कंपनी iFixit ने इस समस्या की वजह समझने के लिए फोन का टियरडाउन किया. इसके लिए सीटी स्कैन की मदद से हिंज का 3D मॉडल भी तैयार किया गया। iFixit के मुताबिक, स्क्रीन के नीचे एक सपोर्ट बार के पास से डिस्प्ले की केबल गुजरती है. फोन मोड़ने पर सपोर्ट बार के सही तरीके से अपनी जगह से न हटने के कारण स्क्रीन पर दबाव पड़ सकता है. इससे ड.

Sources

Topics