
tech
Gadgets News 3 November 2026: ASUS ने लॉन्च किए पावरफुल लैपटॉप्स, 25 नवंबर को आ सकती है Vivo X500 सीरीज
Gadgets News Today: Vivo की फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट लीक हो गई है।
Gadgets News Today: Vivo की फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट लीक हो गई है। सीरीज को 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, ASUS ने AI डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए अपने बेहद पावरफुल ProArt P16 और P14 लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही ASUS ने Amazon और Flipkart पर अपने लोकप्रिय गेमिंग व कंज्यूमर लैपटॉप्स पर 58% तक के बंपर दिवाली डिस्काउंट की भी घोषणा की है। इतना ही नहीं, UBON ने 40W साउंड और RGB लाइट्स के साथ अपना नया मेड-इन-इंडिया SP-21 Aura स्पीकर पेश कर दिया है। इसके सारे फीचर्स और कीमत जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Latest updates
Gadgets News 3 November 2026: ASUS ने लॉन्च किए पावरफुल लैपटॉप्स, 25 नवंबर को आ सकती है Vivo X500 सीरीज
Gadgets News Today: Vivo की फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट लीक हो गई है। सीरीज को 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, ASUS ने AI डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए अपने बेहद पावरफुल ProArt P16 और P14 लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही ASUS ने Amazon और Flipkart पर अपने लोकप्रिय गेमिंग व कंज्यूमर लैपटॉप्स पर 58% तक के बंपर दिवाली डिस्काउंट की भी घोषणा की है। इतना ही नहीं, UBON ने 40W साउंड और RGB लाइट्स के साथ अपना नया मेड-इन-इंडिया SP-21 Aura स्पीकर पेश कर दिया है। इसके सारे फीचर्स और कीमत जानने के लिए नीचे पढ़ें।Vivo X500 सीरीज की लॉन्च डेट लीकVivo अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को भारत में 25 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुई इस सीरीज में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के पावरफुल प्रोसेसर्स, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,000mAh तक की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरियां मिल सकती हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP तक का जीस मिल सकता है। वहीं, भारत में इनकी शुरुआती कीमत 79,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये के आसपास हो सकती है।ASUS के नए लैपटॉप लॉन्चASUS ने भारतीय बाजार में कंटेंट क्रिएटर्स और AI डेवलपर्स के लिए अपने नए फ्लैगशिप AI लैपटॉप्स ProArt P16 और ProArt P14 लॉन्च कर दिए हैं, जो 1000 से ज्यादा AI वर्कफ्लो सपोर्ट के साथ आते हैं। इन लैपटॉप्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले Pantone Validated 4K/3K Lumina OLED डिस्प्ले, 128GB तक की यूनिफाइड मेमोरी दी गई है। ProArt P16 की कीमत 4,99,990 रुपये से शुरू है।