Skip to footer
Maxima supermarket in Jelgava - the interior 01
Photo: Illustrative image — Photo: Андрей Романенко, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

Gold Price Update : सोना 1900 रुपये और सस्ता, चांदी का भाव पहुंचा 2 लाख के करीब

Gold Price Update : सोना 1900 रुपये और सस्ता, चांदी का भाव पहुंचा 2 लाख के करीब

Updated 2 min read

Key points

  • नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
  • 30 सितंबर के बाद से चांदी की कीमतों में 30,000 रुपये यानी करीब 13 फीसदी की कमी आई है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की हाजिर कीमत 1.41 फीसदी गिरकर 53.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Why it matters. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती के कारण ब्याज दरें ऊंचे स्तर पर रह सकती हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने 23 अक्टूबर को नई दिल्ली के बाजार में सोने की कीमत 1,900 रुपये घटाकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम कर दी। चांदी का भाव 5,500 रुपये गिरकर 2,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी के अनुसार ग्लोबल मार्केट के कमजोर संकेतों से कीमतें जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गईं। चॉइस ब्रोकिंग की पिंकी यादव ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।

Latest updates

Gold Price Update : सोना 1900 रुपये और सस्ता, चांदी का भाव पहुंचा 2 लाख के करीब

Gold Price Update : ग्लोबल मार्केट से लेकर घरेलू सराफा बाजार तक सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. 23 अक्टूबर को सोने का भाव 1,900 रुपये टूटा जबकि चांदी का भाव 5,500 रुपये नीचे आ गया है. सिर्फ अक्टूबर में ही चांदी की कीमतों में करीब 30 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है. सोने का भाव भी अपने रिकॉर्ड भाव से करीब 30 फीसदी टूट चुका है. नई दिल्ली. इस साल की शुरुआत से ही आसमान छू रही सोने और चांदी की कीमतें अभी ढलान पर हैं. चांदी तो अपने रिकॉर्ड भाव से 50 फीसदी टूट चुका है, जबकि सोने का भाव भी करीब 30 फीसदी नीचे आ गया है. ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से 23 अक्टूबर को भी सोने का भाव करीब 1,900 रुपये सस्ता हुआ है. इस दौरान चांदी की कीमतों में भी 5,500 रुपये की गिरावट आई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,900 रुपये टूटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया. एक दिन पहले इसका भाव 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह, चांदी की कीमत भी 5,500 रुपये गिरकर 2,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम था. चांदी में भी लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. तीन सप्ताह में 30 हजार सस्ती हुई चांदी सराफा बाजार में चांदी की कीमतें देखें तो पता चलता है कि 30 सितंबर के बाद से अब तक 30,000 रुपये यानी करीब 13 फीसदी की गिराव.

Sources

Topics