Skip to footer
Winn-Dixie supermarket interior, Miami Florida 14 May 2024 - 1
Photo: Illustrative image — Photo: Phillip Pessar, CC BY 2.0, via Wikimedia Commons

business

Gold-Silver Price : हफ्तेभर में चांदी का भाव 13,000 गिरा, सोना भी हो गया खूब सस्ता, क्या है ताजा रेट, जानिए

हफ्तेभर में चांदी का भाव 13,000 रुपये गिरा, सोना भी सस्ता हुआ

Updated 2 min read

Key points

  • एक किलो चांदी 13,071 रुपये लुढ़ककर 1,81,344 रुपये प्रति किलो पर पहुंची
  • 24 कैरेट सोना हफ्तेभर में 1,576 रुपये टूटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 3,885 डॉलर और चांदी लगभग 49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई

Why it matters. शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वालों को सोने-चांदी के नरम भाव से राहत मिल सकती है, हालांकि स्थानीय ज्वेलर्स के यहां जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ सकते हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस हफ्ते चांदी के भाव में 13,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई और एक किलो चांदी 1,81,344 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जो पहले 1,94,415 रुपये थी। 24 कैरेट सोना 1,576 रुपये टूटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,289 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,05,041 रुपये पर आ गया। लेख के अनुसार बाजार जानकारों और कमोडिटी एक्सपर्ट्स ने इस तेज गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव बताया है।

Latest updates

Gold-Silver Price : हफ्तेभर में चांदी का भाव 13,000 गिरा, सोना भी हो गया खूब सस्ता, क्या है ताजा रेट, जानिए

Gold-Silver Weekly Price : त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों ने बैक गियर लगा दिया है. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर बने दबाव के चलते दोनों कीमती धातुओं का रेट इस सप्‍ताह गिरा है. इस कारोबारी हफ्ते में चांदी के दाम तो 13,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गए. वहीं सोने का भाव भी 1,500 रुपये से अधिक गिर गया. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्ते के दौरान 1,576 रुपये टूटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. पिछले सप्‍ताह यह 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. हफ्तेभर में आई यह गिरावट ब्‍याह-शादी के लिए गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत है. 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी अच्छी-खासी कमी दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने का भाव पहले के 1,29,733 रुपये से घटकर अब 1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. इससे शादी-ब्याह के लिए जेवर बनवाने वालों को सीधा फायदा मिलेगा. वहीं हल्के और ट्रेंडी आभूषणों में इस्तेमाल होने वाला 18 कैरेट सोना भी 1,06,223 रुपये से घटकर 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. हफ्ते के दौरान सोने का उच्चतम स्तर 28 अक्टूबर के सुबह के सत्र में दर्ज किया गया था, जब इसके दाम 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे. हालांकि इसके बाद आई तेज बिकवाली के चलते 30 अक्टूबर के शाम के सत्र में सोना हफ्ते के सबसे निचले स्तर यानी 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी की कीमतों में इस हफ्ते रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखने को मिली है. एक किलो चांदी का भाव सीधे 13,071 रुपये लुढ़ककर 1,81,344 रुपय.

Sources

Topics