Skip to footer
Middle Helladic Gold jewellery, AM of Thebes, 201134.jpg
Photo: Illustrative image — Photo: Zde, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹1,576 और चांदी ₹13,000 से ज्यादा सस्ती हुई

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्ते के दौरान 1,576 रुपये टूटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है.

Updated 2 min read

Key points

  • 24 कैरट 10 ग्राम सोना पिछले 10 दिनों में 5840 रुपये तक सस्ता हुआ है.
  • 23 अक्टूबर को चांदी 5 हजार रुपये गिरी, फिर 29 से 31 अक्टूबर के बीच तीन दिनों में 20 हजार रुपये प्रति किलो टूट गई.
  • फेडरल रिजर्व ने अक्टूबर की पॉलिसी में दरें नहीं बदलीं, लेकिन आगे बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.

Why it matters. खरीदारों को सोने-चांदी के सस्ते होने से राहत मिली है, पर केंद्रीय बैंकों की सख्त नीतियां कीमतों पर दबाव बना सकती हैं.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्ते के दौरान 1,576 रुपये टूटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. पिछले सप्‍ताह यह 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. हफ्तेभर में आई यह गिरावट ब्‍याह-शादी के लिए गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत है. 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी अच्छी-खासी कमी दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने का भाव पहले के 1,29,733 रुपये से घटकर अब 1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. इससे शादी-ब्याह के लिए जेवर बनवाने वालों को सीधा फायदा मिलेगा. वहीं हल्के और ट्रेंडी आभूषणों में इस्तेमाल होने वाला 18 कैरेट सोना भी 1,06,223 रुपये से घटकर 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

Latest updates

सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹1,576 और चांदी ₹13,000 से ज्यादा सस्ती हुई

Gold-Silver Weekly Price : त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों ने बैक गियर लगा दिया है. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर बने दबाव के चलते दोनों कीमती धातुओं का रेट इस सप्‍ताह गिरा है. इस कारोबारी हफ्ते में चांदी के दाम तो 13,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गए. वहीं सोने का भाव भी 1,500 रुपये से अधिक गिर गया. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्ते के दौरान 1,576 रुपये टूटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. पिछले सप्‍ताह यह 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. हफ्तेभर में आई यह गिरावट ब्‍याह-शादी के लिए गहने खरीदने वालों के लिए.

सोना 5840 रुपये, चांदी 25000 रुपये: 10 दिनों में सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट

सर्राफा बाजार में पिछले दस दिनों के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जहां 24 कैरट सोना 5840 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ, वहीं एक किलो चांदी के दाम भी 25000 रुपये तक नीचे आ गए हैं. जानिए ताजा रेट. Gold Price Today: अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बाजार से आपके लिए बहुत अच्छी खबर आई है. पिछले कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में लगातार उठा-पटक का दौर जारी है, जिससे कीमती धातुओं के दाम काफी नीचे आ गए हैं. आज की बात करें तो सोने व चांदी के भाव में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन पिछले 10 दिनों का हिसाब देखें, तो खरीदारों को बड़ी राहत मिली है. इस दौरान 24 कैरट वाला 10 ग.

Sources