
tech
Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Google Pay में फैशन और शॉपिंग का नया फीचर कुछ यूजर्स के लिए पायलट के तौर पर शुरू हुआ है
Key points
- Google Pay में फैशन और लाइफस्टाइल डिस्कवरी अनुभव फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए पायलट के तौर पर उपलब्ध है
- इस फीचर में विजुअल सर्च, एआई आधारित वर्चुअल ट्राई-ऑन और पर्सनलाइज्ड फीड शामिल किए गए हैं
- फीचर ऐप में सबसे नीचे मौजूद नए Discover टैब से इस्तेमाल किया जा सकता है
Why it matters. पेमेंट ऐप अब शॉपिंग के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है, जिससे यूजर्स ऐप के अंदर से सीधे मर्चेंट की वेबसाइट तक पहुंचकर खरीदारी कर सकेंगे।
Google ने भारत में अपने पेमेंट ऐप Google Pay में फैशन और लाइफस्टाइल डिस्कवरी अनुभव शुरू किया है, जो फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए पायलट के तौर पर उपलब्ध है। इसमें विजुअल सर्च, एआई आधारित वर्चुअल ट्राई-ऑन और पर्सनलाइज्ड फीड शामिल हैं, और यह अनुभव कंपनी के शॉपिंग ग्राफ पर आधारित है, जिसमें 60 अरब से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं। फीचर ऐप में सबसे नीचे नए Discover टैब से मिलता है और इसके लिए ऐप का अपडेटेड वर्जन जरूरी है। खरीदारी के लिए टैप करके मर्चेंट की वेबसाइट पर जाकर वहीं भुगतान किया जा सकता है।
Latest updates
Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Google ने Google Pay ऐप में नया फैशन और लाइफस्टाइल डिस्कवरी अनुभव शामिल किया है। इसके जरिए आप आसानी से विजुअल सर्च से लेकर एआई बेस्ड वर्चुअल ट्राई-ऑन और पर्सनलाइज्ड फीड को सीधे पेमेंट ऐप में पा सकेंगे। Google अब भारत में अपने पेमेंट ऐप Google Pay के लिए खास फैशन और लाइफस्टाइल डिस्कवरी अनुभव लेकर आया है। यह एक पायलट प्रोग्राम है जो कि फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर से विजुअल सर्च, एआई बेस्ड वर्चुअल ट्राई-ऑन और पर्सनलाइज्ड फीड को सीधे पेमेंट ऐप में शामिल किया गया है। इस सुविधा के बाद यह ऐप सिर्फ यूटिलिटी तक सीमित न रहकर एक इंटरैक्टिव शॉपिंग और इंस्पायर्ड करने वाला हब बन गया है। आइए जानते हैं कि गूगल पे ऐप में अब क्या बदलने वाला है। Google Pay ऐप के अंदर एक नए पर्सनलाइज्ड फैशन और लाइफस्टाइल अनुभव के जरिए खरीदारों को एक ऐसा स्पेस मिल रहा है, जहां पर वो अपने हिसाब से तैयार किए गए प्रोडक्ट्स और लुक्स सर्च कर सकते हैं, उन्हें देख सकते हैं और चयन कर सकते हैं। यह अनुभव कंपनी के शॉपिंग ग्राफ पर बेस्ड है और इसमें 60 अरब से ज्यादा प्रोडक्ट्स शामिल हैं जो कि लगातार अपडेट होते रहते हैं। वर्तमान में इस फीचर को लिमिटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इस फीचर को नए डिस्कवर टैब के जरिए उपयोग किया जा सकता है जो कि ऐप में सबसे नीचे की ओर मौजूद है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आप Google Pay ऐप का अपडेटेड वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। Google Pay ऐप से क्या कर पाएंगे पर्सनलाइज्ड फैशन कंटेंट: इसके जरिए आप अपने हिसाब से तैयार किए गए फैशन और कपड.