
business
बीटेक वालों की बल्ले-बल्ले, बिना परीक्षा GRID-INDIA में काम करने का मौका, हर महीने मिलेंगे 50000 रुपये
ग्रिड इंडिया ने बीटेक और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए 50,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप की घोषणा की है।
Key points
- पावर सिस्टम या संबंधित इलेक्ट्रिकल ब्रांच के बीई/बीटेक, एमटेक और पीएचडी स्कॉलर्स आवेदन कर सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि शैक्षणिक रिकॉर्ड और मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
- इंटर्नशिप के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नेशनल और रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर्स पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलेगी।
Why it matters. यह प्रोग्राम योग्य इंजीनियरिंग छात्रों को सरकारी संस्थान में रियल टाइम पावर मैनेजमेंट का अनुभव और महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान कर सकता है।
ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नई दिल्ली में इंजीनियरिंग छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। चयनित 15 उम्मीदवारों को 6 महीने की अवधि के लिए हर महीने 50,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन के लिए बीई/बीटेक में न्यूनतम 65% अंक या समकक्ष CGPA अनिवार्य है और आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 तक grid-india.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest updates
बीटेक वालों की बल्ले-बल्ले, बिना परीक्षा GRID-INDIA में काम करने का मौका, हर महीने मिलेंगे 50000 रुपये
GRID INDIA Internship 2026: ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए 15 पदों पर इंटर्नशिप निकाली है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. 6 नवंबर 2026 तक grid-india.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नई दिल्ली (GRID INDIA Internship 2026). इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए बेहद शानदार खबर आई है. ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड ने होनहार युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. अगर आप पावर सिस्टम या इससे जुड़ी इलेक्ट्रिकल ब्रांच से पढ़ाई कर रहे हैं और किसी बड़े सरकारी संस्थान में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करना चाहते हैं तो यह सबसे सुनहरा मौका है. इस इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50,000 रुपये का भारी-भरकम स्टाइपेंड मिलेगा. ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप 6 महीने की अवधि के लिए होगी. इसमें देश के बड़े नेशनल और रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर्स पर रियल टाइम पावर मैनेजमेंट सीखने का मौका मिलेगा. इस प्रोग्राम के जरिए 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट grid-india.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो अभ्यर्थी देश के पावर ग्रिड का संचालन करीब से समझना और हैंड-ऑन प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं, वे 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है? ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप 2026 का हिस्सा बनने के लिए अभ्यर्थियों के पास पावर सिस्टम या संबंधित ब्रांच की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए: बीई/बीटेक स्टूडेंट्स: इलेक्ट्रिकल, पावर, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्.