Skip to footer
Smartphone
Photo: Illustrative image — Photo: Ka Kit Pang, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

tech

गूगल मैप्स भूल जाएंगे! भारत के दो बड़े देसी ऐप्स आए साथ, अब चैट से सीधे मिलेगी सटीक लोकेशन

गूगल मैप्स भूल जाएंगे! भारत के दो बड़े देसी ऐप्स आए साथ, अब चैट से सीधे मिलेगी सटीक लोकेशन

Updated 2 min read

Key points

  • अरट्टई चैट में शेयर की गई लोकेशन अब एक क्लिक में मैपल्स पर खुलेगी
  • पहले ऐसी लोकेशन डिफॉल्ट रूप से गूगल मैप्स या ऐपल मैप्स में खुलती थी
  • मैपल्स में डोरस्टेप नेविगेशन, 3D जंक्शन व्यू और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की सुविधा है

Why it matters. इससे भारतीय यूजर्स को चैट से सीधे घर तक का रास्ता देखने का विकल्प मिलेगा, और जानकार मानते हैं कि यह गठबंधन गूगल मैप्स और वॉट्सऐप जैसे वैश्विक दिग्गजों को टेंशन में डाल सकता है।

जोहो कॉर्पोरेशन के मैसेजिंग ऐप अरट्टई और मैपमायइंडिया के नेविगेशन प्लेटफॉर्म मैपल्स ने साझेदारी की है, जिससे अरट्टई चैट में शेयर की गई लोकेशन एक क्लिक में मैपल्स पर खुलेगी। पहले ऐसी लोकेशन गूगल मैप्स या ऐपल मैप्स जैसे विदेशी टूल्स में डिफॉल्ट रूप से खुलती थी। मैपल्स का डोरस्टेप नेविगेशन सिस्टम यूजर को सीधे घर या गेट तक पहुंचाता है, और 3D जंक्शन व्यू, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट व स्पीड ब्रेकर के सुरक्षा अलर्ट भी देता है। मैपमायइंडिया के डायरेक्टर रोहन वर्मा ने पिछले साल अरट्टई के साथ मैपल्स की एपीआई जोड़ने का सुझाव दिया था, जो अब 2026 में हकीकत बन चुका है।

Latest updates

गूगल मैप्स भूल जाएंगे! भारत के दो बड़े देसी ऐप्स आए साथ, अब चैट से सीधे मिलेगी सटीक लोकेशन

Arattai Mappls Partnership : अरट्टई और मैपल्‍स ने हाथ मिला लिया है. भारत की दो शीर्ष टेक कंपनियों का साथ आना गूगल मैप्‍स और वॉट्सऐप के लिए खतरे की घंटी है. अरट्टई अपने सिक्‍योरिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है तो मैपल्‍स डोरस्‍टेप नेविगेशन के लिए मशहूर है. नई दिल्‍ली. जोहो कॉर्पोरेशन के मैसेजिंग ऐप Arattai और भारत के अपने स्वदेशी नेविगेशन प्लेटफॉर्म Mappls ने हाथ मिला लिया है. अब अरट्टई ऐप पर दोस्त से गपशप करते ही उसकी सटीक लोकेशन सीधे मैपल्स पर एक क्लिक में खुल जाएगी, जो आपको उसके घर का सटीक रास्‍ता दिखाएगी. जानकारों का मानना है कि यह गठबंधन गूगल मैप्स (Google Maps) और वॉट्सऐप जैसे वैश्विक दिग्गजों को टेंशन में डालेगा. मैपल्‍स भारत की तंग गलियों का रास्‍ता भी पूरी सटीकता से दिखाने के लिए जाना जाता है. जोहो कॉर्पोरेशन का अरट्टई यूजर्स को प्राइवेसी-फोकस्ड और डेटा सुरक्षा से लैस मैसेजिंग अनुभव प्रदान करता है. इस साझेदारी का ऐलान करते हुए अरट्टई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “बेहतरीन कनेक्शन जिंदगी को आसान बनाने चाहिए. बातचीत से मंजिल तक के सफर को और आसान बनाने के लिए हम Arattai और को थोड़ा और करीब ला रहे हैं. अब रास्ते में कम भटकना पड़ेगा और सफर ज्यादा आसान होगा.” ये पढ़ें : नया फोन खरीदने का प्लान है? नवंबर में लॉन्च हो सकते हैं 15 से ज्यादा नए स्मार्टफोन, देखें लिस्ट में कौन क्‍या बदलेगा अब इस नए अपडेट से पहले तक जब भी कोई यूजर अरट्टई चैट में लोकेशन शेयर करता था, तो वह लिंक डिफॉल्ट रूप से गूगल मैप्स या ऐपल मैप्स जैसे विदेशी टूल्स में खुलती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. जैसे ही.

Sources