tech
Honda Alpha SUV लॉन्च कन्फर्म... ऐसी होगी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होंडा अल्फा का नाम घोषित किया
Key points
- होंडा अल्फा 2 दिसंबर 2026 को ग्लोबल डेब्यू करेगी
- भारत में यह होंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी और इसका ग्लोबल प्रोडक्शन बेस भारत होगा
- अक्टूबर 2026 में होंडा कार्स इंडिया ने 7609 यूनिट्स बेचीं, जबकि एक्सपोर्ट में गिरावट दर्ज हुई
Why it matters. कंपनी को उम्मीद है कि नई इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च से उसकी सेल्स बेहतर होंगी और इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान में भारत की भूमिका बढ़ेगी।
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम होंडा अल्फा घोषित किया है, जो 2 दिसंबर 2026 को ग्लोबल डेब्यू करेगी। कंपनी के मुताबिक यह भारत में उसकी पहली इलेक्ट्रिक कार होगी और भारत इसका ग्लोबल प्रोडक्शन बेस बनेगा। अक्टूबर 2026 में कंपनी ने 7609 यूनिट्स बेचीं, जो साल-दर-साल 19 परसेंट की ग्रोथ है, हालांकि एक्सपोर्ट में गिरावट आई।
Latest updates
Honda Alpha SUV लॉन्च कन्फर्म... ऐसी होगी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का ऐलान कर दिया है. हम बात कर रहे हैं होंडा अल्फा (Honda Alpha) की जिसका नाम कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है. ये कार 2 दिसंबर 2026 को ग्लोबल डेब्यू करेगी. इस मॉडल के साथ होंडा भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश करेगी. और पढ़ेंब्रांड ने पहली बार जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट प्रोटोटाइप को जापान मोबिलिटी शो 2025 में दिखाया था. भारत में ये कार दूसरे मार्केट्स से पहले लॉन्च होगी. होंडा ने बताया है कि भारत उनकी इस कार के लिए ग्लोबल प्रोडक्शन बेस की तरह काम करेगा. इससे कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान में भारत की भूमिका बढ़ेगी. होंडा ने बताया है अल्फा नाम ग्रीक अल्फाबेट के पहले लेटर से इंस्पायर है. इस ऐलान के साथ कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट को आधिकारिक नाम मिल गया है. वहीं होंडा अल्फा भारत में कंपनी की सिर्फ पहली इलेक्ट्रिक कार नहीं होगी. बल्कि ये H-मार्क वाली भी पहली कार होगी. चल रही SUV की टेस्टिंगहोंडा ने एच-मार्क को 1963 में अपनाया था और तब से अब तक इसके डिजाइन में बहुत से बदलाव हो चुके हैं. कंपनी की मानें, तो लेटेस्ट डिजाइन कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन और नई चुनौतियों को पूरा करने के कमिटमेंट को दिखाता है. इस कार की टेस्टिंग लंबे समय से चल रही है. Advertisement यह भी पढ़ें: TATA से टक्कर की तैयारी में VinFast... भारत में नई SUV का पेटेंट किया फाइलहोंडा जीरो अल्फा को भारत में कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. इसके टेस्टिंग प्रोग्राम की शुरुआत मार्च 2026 में राजस्थान के टपूकड़ा फैसिलिटी से हुई. इसे हाईवे, शहरी ट्रैफिक, खराब सड़कों और अलग-.

