Skip to footer

tech

Hyundai ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, Nexon EV को देगी टक्कर, 355 KM रेंज और ADAS के साथ 2027 में एंट्री

हुंडई भारत में नई किफायती इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी में, जनवरी 2027 में डेब्यू संभव

Updated 2 min read

Key points

  • कंपनी की Ioniq P बेयोन के बाद भारत में लॉन्च होगी और इसका मुकाबला Tata Nexon EV से होगा
  • वित्त वर्ष 2026-27 में भारत में पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में लगभग 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है
  • शुरुआत में इम्पोर्टेड बैटरी सेल्स का इस्तेमाल होगा, बाद में एक्साइड इंडस्ट्रीज की साझेदारी से भारत में बने सेल्स आएंगे

Why it matters. भारत में किफायती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ने के बीच यह मॉडल Nexon EV जैसी गाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई भारत के लिए नई किफायती इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है, जिसका नाम Hyundai Ioniq P होने की संभावना है। कंपनी मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के अर्निंग्स कॉल में संकेत दिया कि यह मॉडल जनवरी 2027 में भारत में डेब्यू कर सकता है। कार को 42 kWh और 49 kWh बैटरी विकल्पों के साथ 355 किलोमीटर तक WLTP रेंज देने की बात है, और इसका निर्माण तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर प्लांट में होगा।

Latest updates

Hyundai ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, Nexon EV को देगी टक्कर, 355 KM रेंज और ADAS के साथ 2027 में एंट्री

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई भारतीय बाजार के लिए एक नई किफायती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है। इंटरनली HE1i कोडनेम से जानी जाने वाली इस इलेक्ट्रिक कार का आधिकारिक नाम Hyundai Ioniq P होने की संभावना है। कंपनी के मैनेजमेंट ने अपनी वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के अर्निंग्स कॉल के दौरान संकेत दिया कि कंपनी भारत में बेयोन के बाद अपनी Ioniq P को लॉन्च करेगी। यह नया मॉडल जनवरी 2027 में भारत में डेब्यू कर सकता है और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन EV, महिंद्रा XUV 3XO EV और किआ सिरोस ईवी जैसी गाड़ियों से होगा।हुंडई क्यों ला रही यह EV?भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इस बात का पता ईवी की बढ़ती बिक्री से चलता है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से परेशान होकर लोग कम रनिंग कॉस्ट और सस्ते मेंटेनेंस की वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में भारत में पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में लगभग 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसे भुनाने के लिए हुंडई इस किफायती EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।E-GMP प्लेटफॉर्म और ड्राइविंग रेंज मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म - नई Ioniq P को हुंडई के E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर विकसित किए जाने की उम्मीद है, जिस पर ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली हुंडई की Inster EV भी आधारित है। बैटरी ऑप्शंस - इस कॉम्पैक्ट SUV को दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड-रेंज और लॉन्ग-रेंज में पेश किया जा सकता है। स्टैंडर्ड-रेंज वेरिएंट में 42 kWh और लॉन्ग-रेंज वेरिएंट में 49 kWh की बैटरी दी जा सकती है। ड्राइवि.

Sources

Topics