
world
UP में दो IAS अफसरों के तबादले, भवानी सिंह बने नए गन्ना आयुक्त, मिनिप्ती को वित्त विभाग की जिम्मेदारी
योगी सरकार ने दो IAS अधिकारियों के तबादले किए, भवानी सिंह खंगारौत नए गन्ना आयुक्त बने
Key points
- IAS भवानी सिंह खंगारौत को प्रदेश का नया गन्ना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- IAS मिनिप्ती एस को गन्ना आयुक्त पद से हटाकर सचिव वित्त बनाया गया है।
- शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
Why it matters. इन तबादलों से गन्ना आयुक्त का पद और वित्त विभाग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास आ गई है।
योगी सरकार ने शासन के जारी आदेश से उत्तर प्रदेश में दो IAS अधिकारियों की तैनाती बदली है। IAS भवानी सिंह खंगारौत को नया गन्ना आयुक्त नियुक्त करने के साथ MD, उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड का प्रभार भी सौंपा गया है। अब तक गन्ना आयुक्त रहीं IAS मिनिप्ती एस को इस पद से हटाकर सचिव वित्त बनाया गया है। कुछ दिन पहले 15 IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव हुआ था, जिसमें शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
Latest updates
UP में दो IAS अफसरों के तबादले, भवानी सिंह बने नए गन्ना आयुक्त, मिनिप्ती को वित्त विभाग की जिम्मेदारी
IAS Transfer: योगी सरकार में लगातार बड़े-बड़े अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल होता रहता है. अब एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 2 आईएएस अधिकारियों के अचानक तबादले कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक फेरबदल किया है. UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने दो IAS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है. IAS भवानी सिंह खंगारौत और IAS मिनिप्ती एस की जिम्मेदारी बदली गई है. IAS भवानी को प्रदेश का नया गन्ना आयुक्त नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें MD उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. वहीं, अब तक गन्ना आयुक्त के पद पर तैनात रहीं IAS मिनिप्ती को इस पद से हटा दिया गया है. उन्हें सचिव वित्त बनाया गया है. शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. 6 दिन पहले भी हुए थे ताबड़तोड़ ताबदले कुछ दिन पहले भी प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था. इस प्रशासनिक बदलाव में कई प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है. वहीं, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जारी आदेश के मुताबिक, मुख्य सचिव शशि प्.