Skip to footer

business

Icici Bank Revised Saving Account Service Charge And Penalty Tutd

Icici Bank Revised Saving Account Service Charge And Penalty Tutd

Updated 2 min read

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट सर्विस चार्ज और जुर्माने के नियमों में बदलाव किया है, जो 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे। नए नियमों के तहत कुछ ट्रांजेक्शन शुल्क बढ़ जाएंगे और इलेक्ट्रॉनिक डेबिट पेमेंट फेल होने पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैंक ने कैश डिपॉजिट और निकासी के लिए संशोधित शुल्क निर्धारित किए हैं।

Latest updates

Icici Bank Revised Saving Account Service Charge And Penalty Tutd

अगर आपके पास भी आईसीआईसीआई बैंक में खाता है तो अब आपको ज्‍यादा चार्ज और जुर्माना देना पड़ सकता है, क्‍योंकि बैंक ने कई तरह के नियमों में बदलाव किया है. यह बदलाव 1 दिसंबर 2026 से लागू होगा. 1/7 अगर आपका भी ICICI बैंक में खाता है तो अब आपको ज्‍यादा चार्ज देना पड़ सकता है, क्‍योंकि प्राइवेट बैंक अपने कस्‍टमर्स के सेविंग अकाउंट पर और कुछ सर्विसेज के लिए चार्ज बढ़ाने जा रहा है. यह चार्ज 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे. 2/7 इस नए नियम के तहत कुछ ट्रांजेक्‍शन चार्ज भी बढ़ जाएंगे. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डेबिट पेमेंट फेल करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. अगर आपका भी ICICI Bank में अकाउंट है तो आपको इसके बदले हुए नियम को जान लेना चाहिए. 3/7 किस तरह का चार्ज बढ़ेगा? 1 दिसंबर से मंथली वैल्यू लिमिट पार करने के बाद कुछ सेविंग्स अकाउंट्स में ब्रांच और रिसाइकलर में प्रति 1000 रुपये कैश डिपॉजिट करने लगने वाला चार्ज 3.50 रुपये से बढ़कर 4 रुपये हो जाएगा. यह बदलाव कैश निकालने पर भी लागू होगा. हालांकि, तीन कैश ट्रांजेक्‍शन भी फ्री होगा. 4/7 लिमिट से ज्‍यादा ट्रांजेक्‍शन पर 150 रुपये का चार्ज एक महीने में तीन बार से ज्‍यादा कैश ट्रांजेक्‍शन करने पर हर लेनदेन पर 150 रुपये का चार्ज वसूला जाएगा. हर महीने 1 लाख रुपये तक के कैश ट्रांजेक्‍शन पर वैल्‍यू बेस्‍ड चार्ज लागू नहीं होगा, लेकिन एक बार वैल्‍यू लिमिट पार होने के बाद प्रति 1000 रुपये पर 4 रुपये या 150 रुपये में से देना होगा. 5/7 फ्री लिमिट के अंदर कोई चार्ज नहीं अगर मंथली ट्रांजेक्‍शन की संख्‍या और वैल्‍यू लिमिट पार कर जाती है तो नए लेनदेन पर ज्‍यादा चार्ज .

Sources

Topics