
business
अक्टूबर में भारत का कच्चा तेल आयात रिकॉर्ड स्तर पर, रोजाना 56 लाख बैरल
अक्टूबर में भारत का कच्चा तेल आयात रिकॉर्ड 56 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंचा
Key points
- अक्टूबर में पश्चिम एशिया से भारत को करीब 23 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल की आपूर्ति हुई.
- रूस से अक्टूबर में आयात लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन के स्तर पर बना रहा.
- भारत अपनी कच्चे तेल की कुल जरूरत का लगभग 90 फीसदी आयात करता है.
Why it matters. केप्लर को आशंका है कि नवंबर-दिसंबर में रूस से तेल आपूर्ति में कुछ कमी आ सकती है, जिससे रूसी तेल भारतीय खरीदारों के लिए महंगा पड़ सकता है.
ऊर्जा क्षेत्र पर नजर रखने वाली कंपनी केप्लर के अनुसार अक्टूबर में भारत का कच्चा तेल आयात बढ़कर रिकॉर्ड 56 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंच गया. केप्लर के प्रमुख विश्लेषक निखिल दुबे ने बताया कि पश्चिम एशिया से करीब 23 लाख बैरल और रूस से लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन तेल मिला. उनके मुताबिक जहाज से जहाज के बीच तेल ट्रांसफर बढ़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आवाजाही में मदद मिली.
Latest updates
अक्टूबर में भारत का कच्चा तेल आयात रिकॉर्ड स्तर पर, रोजाना 56 लाख बैरल
Crude Import : होर्मुज के रास्ते तेल की आवाजाही बंद हुई तो लगा कि भारत के सामने ईंधन का संकट आ जाएगा, लेकिन ईरान युद्ध के बीच भारत ने अपने तेल आयात को इस कदर डाईवर्सिफाई किया कि अक्टूबर में कुल आयात रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. भारत अब अपनी जरूरत का तेल खरीदने के लिए सिर्फ पश्चिम एशियाई देशों पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि रूस, अमेरिका और वेनेजुएला तक से तेल मंगा रहा है. नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और होर्मुज संकट ने जहां दुनियाभर को परेशान कर रखा है, वहीं भारत ने इस संकट का तोड़ निकाल लिया और अक्टूबर में तो रिकॉर्ड तेल का आयात किया. भारत का कच्चे तेल का आयात अक्टूबर में बढ़कर र.