
tech
Jio 5G Data Pack: डेटा खत्म होने की नो टेंशन! Jio लाया ₹15 का धांसू प्लान
Jio 5G Data Pack: डेटा खत्म होने की नो टेंशन! Jio लाया ₹15 का धांसू प्लान
Key points
- इस पैक की वैधता 24 घंटे है और इस दौरान बिना डेटा कैप के 5G स्पीड मिलेगी।
- बैकअप के तौर पर पैक में कुछ शर्तों के साथ 200MB 4G डेटा भी शामिल है।
- यह पैक सभी टेलीकॉम सर्किल में लागू होगा और रिलायंस रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।
Why it matters. कम समय में ज्यादा डेटा चाहने वाले यूजर्स को ₹15 में 24 घंटे का 5G विकल्प मिल सकता है, जिससे स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वर्क फ्रॉम होम में मदद मिल सकती है।
रिलायंस जियो ने ₹15 का नया ‘ट्रूली अनलिमिटेड 5G’ डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसकी वैधता ठीक 24 घंटे की रखी गई है। कंपनी के मुताबिक इस दौरान यूजर्स बिना डेटा कैप के हाई-स्पीड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि बैकअप के तौर पर कुछ शर्तों के साथ 200MB 4G डेटा भी दिया जाएगा। यह पैक सभी टेलीकॉम सर्किल में लागू होगा और इसे MyJio ऐप, Jio.com, गूगल पे, फोनपे और पेटीएम से रिचार्ज किया जा सकेगा।
Latest updates
Jio 5G Data Pack: डेटा खत्म होने की नो टेंशन! Jio लाया ₹15 का धांसू प्लान
Jio 5G Unlimited Data Pack: जियो ने 15 रुपये का ट्रूली अनलिमिटेड 5जी प्लान पेश किया है. जियो ने इस पैक को खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जिन्हें हैवी डाउनलोडिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट की जरूरत होती है. नई दिल्ली. आप अगर दिनभर इंटरनेट का यूज करते हैं और डेली डेटा लिमिट जल्दी खत्म होने से परेशान रहते हैं तो आपके लिए रिलायंस जियो एक बेहतरीन पैक लाया है. जियो ने मात्र ₹15 का नया ‘ट्रूली अनलिमिटेड 5G’ (Truly Unlimited 5G) डेटा पैक लॉन्ज किया है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 24 घंटे के लिए नॉन-स्टॉप हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, यह पैक उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिन्हें कम समय के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. जियो के इस नए ₹15 वाले डेटा पैक की वैलिडिटी ठीक 1 दिन यानी 24 घंटे की रखी गई है. इस दौरान यूजर्स बिना किसी डेटा कैप के अनलिमिटेड 5G स्पीड का आनंद उठा सकते हैं. इसके साथ ही बैकअप के तौर पर पैक में 200MB 4G डेटा भी कुछ शर्तों के साथ शामिल किया गया है. कंपनी के जारी प्लान डिटेल्स के मुताबिक, यह पैक सभी टेलीकॉम सर्किल में लागू होगा. यानी देशभर के जियो ग्राहक इसका फायदा उठा सकते हैं. ये पढ़ें : घर में बढ़ते प्रदूषण से हैं परेशान? Xiaomi के इस Air Purifier पर मिल रही है ₹2,009 की छूट गेमिंग, 4K स्ट्रीमिंग और वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट जियो ने इस पैक को खासतौर पर उन यूजर को ध्यान में रखकर तैयार किया है जिन्हें हैवी डाउनलोडिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट की जरूरत होती है. इस पैक को एक्टिवेट करके यूजर्स बिना किसी लैग के 4K वीडियो स्ट्रीमिंग.