Skip to footer
Frankfurt Stock Exchange (Ank Kumar) 04
Photo: Illustrative image — Photo: Ank Kumar, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

Johnsoncab IPO Listing: ₹200 का शेयर 19% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट, आईपीओ को मिली थी

जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स का शेयर BSE SME पर ₹238.50 पर लिस्ट हुआ, आईपीओ भाव ₹200 से 19.25% ऊपर

Updated 2 min read

Key points

  • शेयर ₹200 के आईपीओ भाव पर जारी हुए और BSE SME पर ₹238.50 पर एंट्री हुई
  • आईपीओ को कुल 23.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें NII का हिस्सा 42.27 गुना भरा था
  • लिस्टिंग के बाद शेयर ₹226.65 पर आ गया, जिससे आईपीओ निवेशक अब 13.33% मुनाफे में हैं

Why it matters. लिस्टिंग के बाद शेयर टूटने से आईपीओ निवेशकों का शुरुआती लाभ घट गया, हालांकि उन्हें अब भी 13.33% मुनाफा है।

जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स के शेयर आज BSE SME पर ₹238.50 पर लिस्ट हुए, जो ₹200 के आईपीओ भाव से 19.25% का लिस्टिंग गेन है। ₹56 करोड़ का यह आईपीओ 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खुला था और कुल 23.82 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग के बाद शेयर टूटकर ₹226.65 पर आ गया, जिससे आईपीओ निवेशक अब 13.33% मुनाफे में हैं। कंपनी ने 28,00,800 नए शेयर जारी किए, और जुटाई गई रकम फैक्ट्री विस्तार, मशीनरी और वर्किंग कैपिटल पर खर्च होगी।

Latest updates

Johnsoncab IPO Listing: ₹200 का शेयर 19% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट, आईपीओ को मिली थी

Johnsoncab IPO Listing: जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स 1.1 kV तक की लो-वोल्टेज वायर और केबल बनाती है। अब आईपीओ को 23 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद आज इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर Johnsoncab IPO Listing: केबल-वायर बनाने वाली जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की आज BSE SME पर शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 23 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹200 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹238.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.25% का लिस्टिंग गेन (Johnsoncab Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹226.65 (Johnsoncab Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 13.33% मुनाफे में हैं।Johnsoncab IPO के पैसे कैसे होंगे खर्चजॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स का ₹56 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 23.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 20.19 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 42.27 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 17.98 गुना भरा था।इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 28,00,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹8.46 करोड़ फैक्ट्री शेड के विस्तार, ₹9,90 करोड़ प्लांट और मशीनरी की खरीदारी, ₹8.50 करोड़ पेपर इंसुलेटेड कॉपर/एलुमिनियम.

Sources

Topics