
tech
Karbonn दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 7000 mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स
Karbonn दो नए 5G फोन कल लॉन्च करेगी, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ
Key points
- Rebel Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले और 20W चार्जिंग मिल सकती है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक Pro मॉडल में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसकी कंपनी ने अभी पुष्टि नहीं की है।
Why it matters. लॉन्च के बाद Karbonn के ये दोनों 5G फोन बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए विकल्प बन सकते हैं, हालांकि कई स्पेसिफिकेशन्स अभी कंपनी की पुष्टि के बिना हैं।
कंपनी Karbonn अपनी Rebel सीरीज के तहत Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro 5G को 2 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले इन फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। Karbonn Rebel में 7000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है, जबकि Rebel Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Pro मॉडल में Unisoc T8200 प्रोसेसर हो सकता है, हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
Latest updates
Karbonn दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 7000 mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स
Karbonn भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Rebel सीरीज के तहत दो नए फोन लॉन्च कर रहा है। इनमें 7000mAh तक की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। Karbonn दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स समय कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में संक्षेप में पढ़ें टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Karbonn एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। जी हां कंपनी अपनी नई Rebel सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इन डिवाइस को Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro 5G के नाम से कल यानी 2 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन दोनों डिवाइस के कई फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। इन फोन्स की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। खास बात ये है कि इन डिवाइस में 7000mAh तक की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। Karbonn Rebel के स्पेसिफिकेशन्स स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Karbonn Rebel को बजट सेगमेंट में आ सकता है जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 650 निट्स तक हो सकती है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है। डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये डिवाइस Android 16 पर रन कर सकता है। कंपनी फोन में 2 बड़े Android अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन को सिल्वर, गो.