
tech
Karbonn की लंबे समय के बाद वापसी, लॉन्च किए दो तगड़े फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
Karbonn ने लंबे समय के बाद अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया है।
Karbonn ने लंबे समय के बाद अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया है। देसी ब्रांड ने 2021 में अपना आखिरी स्मार्टफोन Karbonn X21 लॉन्च किया था। 2010 की दशक में बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बनाने वाली देसी कंपनी पिछले 15 साल से बाजार से बाहर रही है। अब कंपनी ने दो दमदार बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च किए हैं, जो 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता हैं। कार्बन के ये फोन Rebel सीरीज में पेश किए गए हैं। Karbonn Rebel Pro, Rebel की कीमत कार्बन मोबाइल्स के ये दोनों फोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्च प्राइस कमशः 11,999 रुपये और 12,499 रुपये रखी है।
Latest updates
Karbonn की लंबे समय के बाद वापसी, लॉन्च किए दो तगड़े फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
Karbonn ने लंबे समय के बाद अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया है। देसी ब्रांड ने 2021 में अपना आखिरी स्मार्टफोन Karbonn X21 लॉन्च किया था। 2010 की दशक में बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बनाने वाली देसी कंपनी पिछले 15 साल से बाजार से बाहर रही है। अब कंपनी ने दो दमदार बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च किए हैं, जो 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता हैं। कार्बन के ये फोन Rebel सीरीज में पेश किए गए हैं। Karbonn Rebel Pro, Rebel की कीमत कार्बन मोबाइल्स के ये दोनों फोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्च प्राइस कमशः 11,999 रुपये और 12,499 रुपये रखी है। ये दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर 4 नवंबर को दिन के 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऐसे में यह सीरीज 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगी। Karbonn Rebel सीरीज के ये दोनों फोन 6GB RAM + 128GB वेरिएंट में पेश किए गए हैं। इसके स्टैंडर्ड मॉडल Karbonn Rebel को ब्लू, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका प्रो मॉडल ब्लू, चेरी रेड, गोल्ड और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। Karbonn Rebel, Rebel Pro के फीचर्स कार्बन के ये दोनों फोन HD+ LCD टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, प्रो मॉडल 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इन दोनों फोन के डिस्प्ले की पीक ब्.