Skip to footer
Cell site tower (Central Mindanao University) 02
Photo: Illustrative image — Photo: Obsidian Soul, CC0 1.0, via Wikimedia Commons

techBREAKING

Karbonn ने लॉन्च किए 2 स्मार्टफोन, Rebel सीरीज के साथ भारत में वापसी, जल्द लाएगी Karbonn Rebel 5G

कार्बन ने रेबल सीरीज के दो 4G स्मार्टफोन लॉन्च किए, Karbonn Rebel की शुरुआती कीमत 11999 रुपये रखी गई है।

Updated 2 min read

Key points

  • Karbonn Rebel की शुरुआती कीमत 11999 रुपये है, जबकि एमआरपी 14999 रुपये बताई गई है।
  • कार्बन के नए फोन अभी एमेजॉन पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि कंपनी ने जल्द Karbonn Rebel 5G लाने की बात कही है।

Why it matters. कार्बन की वापसी से 20 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में ग्राहकों को एक नया विकल्प मिल सकता है।

सोमवार को कार्बन ने रेबल सीरीज की घोषणा करते हुए 2 नए स्मार्टफोन, Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro, लॉन्च किए। Karbonn Rebel की शुरुआती कीमत 11999 रुपये है, जबकि Rebel Pro का लॉन्च प्राइस 12499 रुपये रखा गया है। Rebel में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले और 7000mAh की बैटरी है, जबकि Rebel Pro में 6000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन अभी एमेजॉन पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Latest updates

Karbonn ने लॉन्च किए 2 स्मार्टफोन, Rebel सीरीज के साथ भारत में वापसी, जल्द लाएगी Karbonn Rebel 5G

कार्बन ने भारत के स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर ली है। सोमवार को कंपनी ने रेबल सीरीज की घोषणा करते हुए 2 नए स्मार्टफोन- Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro को लॉन्च किया। दोनों 4G स्मार्टफोन हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 11999 रुपये है। इसके साथ ही कार्बन ने बताया है कि वह जल्द Karbonn Rebel 5G स्मार्टफोन को भी उतारेगी। कार्बन के नए स्मार्टफोन एमेजॉन से लिए जा सकेंगे। खबर लिखे जाने तक ये फोन्स एमेजॉन पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro के प्राइस Karbonn Rebel की एमआरपी 14,999 रुपये है। इसके लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये रखे गए हैं। बैंक डिस्काउंट भी इन फोन्स में 1 हजार रुपये का मिल रहा है, जिससे कीमत 10,999 रुपये हो जाती है। वहीं, Karbonn Rebel Pro की एमआरपी 14,999 रुपये है। इसके लॉन्च प्राइस 12,499 रुपये हैं। 1 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी अप्लाई कर दिया जाए तो दाम 11,499 रुपये रह जाते हैं। Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro के प्रमुख फीचर्स Karbonn Rebel में 6.75 इंच का HD+ है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 50MP का AI कैमरा दिया गया है। मीडियाटेक G81 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है और 4G है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, कंपनी ने कोई और फीचर्स साझा नहीं किए हैं। रैम-स्टोरेज भी नहीं बताया है। Karbonn Rebel Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 64MP का डुअल कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह फोन भी MediaTek G81 प्रोसेसर से पावर्ड है और 4G नेटवर्क तक सपोर्ट करता है। इसमें .

Sources