business
क्या आज पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें रेट
सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले, पुराने रेट पर ही ईंधन मिलेगा
Key points
- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई 2026 को हुआ था।
- दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
- केंद्र ने डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 11.5 रुपये और ATF पर 11 रुपये प्रति लीटर किया, जो केवल निर्यात पर लागू है।
Why it matters. देश के भीतर पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदलेंगे, क्योंकि एक्साइज ड्यूटी और वैट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
तेल विपणन कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, इसलिए वाहन चालकों को पहले के रेट पर ही ईंधन मिलेगा। आखिरी बढ़ोतरी 25 मई 2026 को हुई थी, जब पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। कंपनियों ने यह कदम पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते उठाया था। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
Latest updates
क्या आज पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें रेट
आज 1 नवंबर 2026 को देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं. यानी कि वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल पहले के रेट पर ही मिलेंगे. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को हुआ था. उस दौरान पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. मई में कब-कब बदले गए दाम सबसे पहले चार साल के लंबे अंतराल के बाद 15 मई को पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. दूसरी बढ़ोतरी 19 मई को की गई. यानी कि पहली बढ़ोतरी के ठीक चार दिन बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया. तीसरी बढ़ोतरी 23 मई को की गई. उस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 100 प्रति बैरल पार जाने पर फिर से दाम औसतन 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए. 25 मई को हुई चौथी बढ़ोतरी में पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया. शहरवार चेक करें कीमत शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर) दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये मुंबई 111.21 रुपये 97.83 रुपये कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये चेन्नई 107.76 रुपये 99.55 रुपये बेंगलुरु 111.68 रुपये 99.56 रुपये हैदराबाद 11.



