
business
मथुरा‑बरेली 6‑लेन हाईवे पर 265 किमी, लागत ₹7,700 करोड़, यात्रा समय घटेगा
बदायूं : राजस्थान को मथुरा होते हुए पहाड़ों से जोड़ने के लिए मथुरा बरेली हाईवे का निर्माण चल रहा है.
बदायूं : राजस्थान को मथुरा होते हुए पहाड़ों से जोड़ने के लिए मथुरा बरेली हाईवे का निर्माण चल रहा है. इस काम को नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया कर रही है. इस प्रोजेक्ट को सिक्स लेन में परिवर्तन करने की योजना चार चरणों में की जा रही है. आपको बता दे की NH 530 B के तौर पर विकसित किया जा रहा है और लगभग इसकी लंबाई 265 किलोमीटर है जो कि मथुरा से शुरू होकर कासगंज, बरेली, बदायूं होते हुए बरेली में समाप्त होगा. पहले 6 से 7 घंटे में बरेली से मथुरा की दूरी तय होती थी. मगर आने वाले समय में 3 से 3:30 घंटे में यह सफर होने लगेगा. इसकी कुल लागत 7700 करोड़ अनुमान है जो कि प्रमुख शहरों से होते हुए निकलेगा. वहीं मथुरा, हाथरस, सिकंदराराऊ कासगंज, बदायूं जैसे भीलवाड़ा इलाकों से निकलने पर शहर को भी बचा दिया गया है और बाईपास भी बनाए गए हैं.
Latest updates
मथुरा‑बरेली 6‑लेन हाईवे पर 265 किमी, लागत ₹7,700 करोड़, यात्रा समय घटेगा
UP Infrastructure Projects: उत्तर प्रदेश में मथुरा से बरेली तक सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है. करीब 265 किलोमीटर लंबे मथुरा-बरेली हाईवे को 6 लेन में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है. करीब 7,700 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद बरेली से मथुरा पहुंचने में लगने वाला समय मौजूदा 6 से 7 घंटे से घटकर करीब 3 से साढ़े 3 घंटे रह जाने का अनुमान है. बदायूं : राजस्थान को मथुरा होते हुए पहाड़ों से जोड़ने के लिए मथुरा बरेली हाईवे का निर्माण चल रहा है. इस काम को नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया कर रही है. इस प्रोजेक्ट को सिक्स लेन में परिवर्तन करने की योजना चार चरणों में.