
business
नहीं खरीद पाए सस्ती चांदी? MCX पर गेम चेंज, लेकिन यहां अभी भी मौका
MCX पर चांदी 2.88 फीसदी उछली, लेकिन घरेलू बाजार में चांदी की गिरावट जारी है।
Key points
- एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 1,84,299 रुपये प्रति किलो पर पहुंची
- अक्टूबर में चांदी 2,23,706 रुपये से गिरकर 30 अक्टूबर को 1,79,132 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी
- घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,40,054 रुपये से 2530 रुपये सस्ता होकर 1,37,524 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा
Why it matters. लेख के अनुसार सोना-चांदी में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि इन धातुओं के दाम में हाल में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया है।
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी सोमवार को 1,84,299 रुपये प्रति किलो पर पहुंची, जो बीते शुक्रवार के 1,79,132 रुपये के क्लोज से 5,167 रुपये या 2.88 फीसदी महंगी है। अक्टूबर में चांदी सितंबर के आखिरी कारोबारी दिन के 2,23,706 रुपये से टूटकर 30 अक्टूबर को 1,79,132 रुपये पर आ गई थी। घरेलू बाजार में IBJA के मुताबिक चांदी 1,79,972 रुपये प्रति किलो रही, जो 30 अक्टूबर के 1,81,344 रुपये से 1372 रुपये सस्ती है। सोना एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट 1,40,000 रुपये पर पहुंचा, जबकि घरेलू बाजार में यह 1,37,524 रुपये रहा।
Latest updates
नहीं खरीद पाए सस्ती चांदी? MCX पर गेम चेंज, लेकिन यहां अभी भी मौका
Gold-Silver Rates में सोमवार को बड़ा चेंज देखने को मिला. एक ओर जहां वायदा कारोबार में दोनों कीमती धातुएं छलांग लगाती हुई नजर आईं, तो वहीं घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर और भी सस्ता हो गया है. सोना-चांदी की कीमतें बीते अक्टूबर महीने में क्रैश (Gold-Silver Price Crash) नजर आई थीं. खासतौर पर चांदी की कीमत तो महीनेभर के उतार-चढ़ाव के दौरान 44,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हो गई थी. अगर आप भी इस दौरान सस्ती चांदी खरीदने से चूक गए है, तो फिर बता दें कि नवंबर की शुरुआत में ही पूरा गेम पलटा हुआ नजर आया है. हालांकि, अभी भी खरीदारी का मौका बना हुआ है. और पढ़ेंदरअसल, अक्टूबर में बुरी तरह क्रैश होने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी के दाम में तगड़ा उछाल आया है, लेकिन घरेलू बाजार में Silver Price Fall का सिलसिला अभी भी जारी है. सोमवार को ये कीमती धातु फिर सस्ती हुई है. आइए जानते हैं अब 1 Kg Silver Price कितना है? MCX पर 1 किलो चांदी का रेटसबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में हफ्ते की शुरुआत सोमवार को आए चेंज के बारे में, तो बता दें कि 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 1,84,299 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि बीते शुक्रवार को इसका भाव 1,79,132 रुपये पर क्लोज हुई थी. मतलब चांदी की कीमत 5,167 रुपये या 2.88 फीसदी महंगी हो गई. अक्टूबर में हुई थी चांदी क्रैश जहां नवंबर की शुरुआत से ही चांदी की चमक बढ़ी हुई नजर आ रही है, तो बता दें कि बीते अक्टूबर महीने में निवेशकों को सस्ती चांदी खरीदने का सुनहरा मौका मिला था. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है.