
tech
MG Windsor EV को टक्कर देने आ रही Tata की नई इलेक्ट्रिक SUV Kuno, 450+ KM की रेंज और Acti.ev प्लेटफॉर्म
टाटा मोटर्स मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV Kuno लाने की तैयारी में है, जिसे 2027-28 के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Key points
- Kuno इलेक्ट्रिक SUV लगभग 4.3 मीटर लंबी होगी और इसे नेक्सॉन ईवी व सिएरा ईवी के बीच रखा जाएगा।
- इसका निर्माण गुजरात के सानंद प्लांट में होने की योजना है, जहां सालाना 80 हजार से 1 लाख गाड़ियों का उत्पादन हो सकता है।
- टाटा मोटर्स का लक्ष्य वित्त वर्ष 2031 तक इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को 6 से बढ़ाकर 10 मॉडल करना है।
Why it matters. यह लॉन्च MG Windsor EV जैसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों के बीच टाटा की प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है, हालांकि इसकी लॉन्च 2027-28 के दौरान होने की उम्मीद है।
टाटा मोटर्स मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में नया मॉडल Kuno ला रही है, जिसे 2027-28 के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लगभग 4.3 मीटर लंबी यह SUV सिंगल चार्ज में 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने की उम्मीद है और भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली MG Windsor EV को सीधी चुनौती देगी। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के मुताबिक इसे Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और गुजरात के सानंद प्लांट में सालाना 80 हजार से 1 लाख गाड़ियों का उत्पादन हो सकता है।
Latest updates
MG Windsor EV को टक्कर देने आ रही Tata की नई इलेक्ट्रिक SUV Kuno, 450+ KM की रेंज और Acti.ev प्लेटफॉर्म
भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बिल्कुल नया मॉडल लाने की तैयार कर रही है। कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक SUV का इंटरनल कोडनेम Kuno रखा गया है। यह नई इलेक्ट्रिक कार टाटा के ईवी पोर्टफोलियो में नेक्सॉन ईवी और सिएरा ईवी के बीच पोजीशन की जाएगी। लगभग 4.3 मीटर लंबी यह SUV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक MG Windsor EV को सीधी चुनौती देगी। इसे 2027-28 के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक कार 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। कंपनी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ इस इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में ला सकती है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।गुजरात के सानंद प्लांट में होगा निर्माण मैन्युफैक्चरिंग क्षमता - टाटा मोटर्स इस नई इलेक्ट्रिक SUV का निर्माण गुजरात के सानंद प्लांट में करने की योजना बना रही है, जहां सालाना 80 हजार से 1 लाख गाड़ियों का उत्पादन किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी - टाटा मोटर्स का लक्ष्य वित्त वर्ष 2031 तक अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पोर्टफोलियो को 6 से बढ़ाकर 10 मॉडल करने का है। सफारी ईवी और अविन्या के बाद कूनो इसी लाइनअप का मॉडल होगी।Acti.ev प्लेटफॉर्म और शानदार केबिन स्पेस मॉड्यूलर ईवी प्लेटफॉर्म - गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा कंपनी कूनो को अपने एडवांस Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनाएगी। यह प्लेटफॉर्म FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव), RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) तीनों तरह के ड्राइवट्रेन को सपो.