
business
Microsoft छोड़ी तो छूट गए ₹15 लाख! पूर्व टेक इंजीनियर ने AI स्टार्टअप के लिए लिया रिस्क, बोले- 'पछतावा नहीं'
पूर्व टेक इंजीनियर ने AI स्टार्टअप के लिए माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ी, अब 15 लाख रुपये छूटने का मलाल
Key points
- अतिशय जैन ने माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर ScaleWorks AI पर फुल-टाइम काम शुरू किया था।
- नौकरी छोड़ने के करीब एक महीने बाद माइक्रोसॉफ्ट का वॉलंटरी एग्जिट ऑफर आया, जिसमें करीब 15 लाख रुपये मिल सकते थे।
Why it matters. यह उदाहरण बताता है कि अच्छी नौकरी और तय सैलरी छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने में आर्थिक जोखिम शामिल रहता है, हालांकि स्टार्टअप की सफलता तय नहीं होती।
माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतिशय जैन के अनुसार नौकरी छोड़ने के करीब एक महीने बाद कंपनी का वॉलंटरी एग्जिट ऑफर आया, जिसमें उन्हें करीब 15 लाख रुपये मिल सकते थे. पिछले महीने शुरू किए उनके AI स्टार्टअप ScaleWorks AI को OpenAI Partner Network का आधिकारिक सदस्य बनने और फ्रीलांस नेटवर्क Toptal में जगह मिली. अतिशय ने माना कि रकम छूटना खला, लेकिन उनका कहना है कि इसका जवाब समय देगा और दो साल बाद उनसे इस फैसले के बारे में पूछा जाए.
Latest updates
Microsoft छोड़ी तो छूट गए ₹15 लाख! पूर्व टेक इंजीनियर ने AI स्टार्टअप के लिए लिया रिस्क, बोले- 'पछतावा नहीं'
अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करना आसान फैसला नहीं होता. खासकर तब जब नौकरी छोड़ने के कुछ समय बाद ही आपको पता चले कि थोड़ा और रुकने पर लाखों रुपये मिल सकते थे. माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतिशय जैन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने अपना AI स्टार्टअप बनाने के लिए कंपनी की नौकरी को छोड़ दिया. लेकिन उनके इस्तीफे के करीब एक महीने बाद माइक्रोसॉफ्ट का वॉलंटरी एग्जिट ऑफर सामने आया, जिसके तहत उन्हें करीब 15 लाख रुपये मिल सकते थे. हालांकि, इस रकम से चूकने के बावजूद अतिशय को अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है. और पढ़ेंएक महीने पहले नौकरी छोड़ने से छूटे 15 लाख रुपयेबता दें कि अतिशय जैन पहले माइक्रोसॉफ्ट और Nutanix में काम कर चुके हैं. उन्होंने पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर अपने AI वेंचर ScaleWorks AI पर फुल-टाइम काम शुरू किया था. इसे लेकर अतिशय ने लिंक्डइन पर अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़ने में करीब एक महीने की जल्दबाजी कर दी. अगर वह एक महीने और कंपनी में रुक जाते, तो उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के वॉलंटरी एग्जिट ऑफर के तहत करीब 15 लाख रुपये मिल सकते थे.उन्होंने लिखा कि 15 लाख रुपये ऐसी नौकरी छोड़ने के बदले मिलने थे, जिसे वह पहले ही छोड़ने का फैसला कर चुके थे. अतिशय ने माना कि इस रकम का छूटना उन्हें खला लेकिन नौकरी छोड़ने के फैसले पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है. Advertisement नौकरी छोड़ने के बाद स्टार्टअप में मिली ये कामयाबीअतिशय ने अपनी पोस्ट में बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद पहले ही महीने में उनके स्टार्टअप ScaleWorks AI को कुछ अहम उपलब्धियां मिली.