Skip to footer
NY stock exchange traders floor LC-U9-10548-6
Photo: Illustrative image — Photo: Public domain, via Wikimedia Commons

business

रिलायंस के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी से मुकेश अंबानी की संपत्ति एक दिन में 79,700 करोड़ रुपये बढ़ी

रिलायंस के शेयर 12 प्रतिशत उछले, मुकेश अंबानी की संपत्ति एक दिन में 79,700 करोड़ रुपये बढ़ी

Updated 2 min read

Key points

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को 12 प्रतिशत उछलकर 1300 रुपये के डे हाई पर पहुंचा।
  • रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप एक ही दिन में 2 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 17.59 लाख करोड़ रुपये हो गया।
  • गोल्डमैन सैक्स ने शेयर के लिए 1,840 रुपये और नोमुरा ने 1,560 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है।

Why it matters. गोल्डमैन सैक्स और नोमुरा ने कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है, जिससे ब्रोकरेज का भरोसा बने रहने की बात कही गई है।

सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई रिकॉर्ड तेजी से मुकेश अंबानी की दौलत एक ही दिन में 79,700 करोड़ रुपये बढ़ गई। शेयर 12 प्रतिशत उछलकर 1300 रुपये के डे हाई पर पहुंचे, जो अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय उछाल है। दूसरी तिमाही के नतीजों में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28 प्रतिशत बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 34 प्रतिशत बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये रहा। अंबानी की नेटवर्थ 85.7 अरब डॉलर यानी 8.13 लाख करोड़ रुपये है, जिससे वे ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Latest updates

रिलायंस के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी से मुकेश अंबानी की संपत्ति एक दिन में 79,700 करोड़ रुपये बढ़ी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को आई रिकॉर्ड तेजी की वजह से मुकेश अंबानी पर पैसों की मूसलधार बारिश हुई। उनकी दौलत एक ही दिन में 79700 करोड़ रुपये बढ़ गई। अब मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 85.7 अरब डॉलर यानी 8.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अंबानी 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, एशिया के अरबपतियों की लिस्ट मे मुकेश अंबानी अभी भी गौतम अडानी से पीछे हैं। अडानी का नेटवर्थ 111 अरब डॉलर यानी 10.53 लाख करोड़ रुपये है। डॉलर का रेट 94.94 रुपये प्रति डॉलर लिया गया है।दरअसल सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 12 प्रतिशत उछलकर 1300 रुपये के डे हाई पर पहुंच गए।

एक ही दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति 6.3 अरब डॉलर बढ़ी, फिर बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

Mukesh Ambani Net Worth: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में आज सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई तूफानी तेजी का फायदा सीधे उनकी नेटवर्थ पर पड़ा। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, 2 नवंबर को मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक ही दिन में 6.3 अरब डॉलर यानी करीब 52 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति बन गए।अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़ीफोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की ल.

Sources