Skip to footer
Bridal gold jewellery in Bangladeshi wedding.jpg
Photo: Illustrative image — Photo: Syed Sajidul Islam, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

दिवाली से दिवाली: 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद 21.5% टूटा सोना; जानिए 2027 तक क्या रह सकता है भाव

2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सोना 21.5% टूटा और भाव 1,43,000 रुपये के आसपास आ गया।

Updated 2 min read

Key points

  • सोना 5,600 डॉलर और 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड शिखर से 21.5% गिरकर 1,43,000 रुपये के आसपास आ गया
  • सितंबर 2026 में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 71% बढ़कर 4,451 करोड़ रुपये रहा
  • अमर उजाला के सर्वे में विशेषज्ञों का दिवाली 2027 तक सोने का औसत अनुमान 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है

Why it matters. सर्वे के मुताबिक दिवाली 2027 तक सोने का औसत भाव 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकता है, जो मौजूदा गिरावट के बाद के स्तर से ऊपर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,600 डॉलर और घरेलू बाजार में 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली और क्रूड ऑयल के दाम चढ़ने से कीमतों में 21.5% की गिरावट आई। भाव अब 1,43,000 रुपये के आसपास हैं, और 29 अक्तूबर को एमसीएक्स पर सोना 1,43,243 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया के अनुसार अगले 8 से 10 महीनों में भाव 1,90,000 से 2,00,000 रुपये तक पहुंच सकता है। सितंबर 2026 में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 71% बढ़कर 4,451 करोड़ रुपये रहा।

Latest updates

दिवाली से दिवाली: 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद 21.5% टूटा सोना; जानिए 2027 तक क्या रह सकता है भाव

2026 की शुरुआत से ही सोने के बाजार में भू-राजनीतिक तनाव, ईरान संघर्ष और क्रूड ऑयल की कीमतों के चलते भारी हलचल देखने को मिली है। रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद कीमतों में आए बड़े करेक्शन से लेकर आयात ड्यूटी के नियमों में बदलाव तक, सर्राफा बाजार की तस्वीर काफी तेजी से बदली है। मध्यम से लंबी अवधि का दृष्टिकोण अब भी मजबूत बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है, अगले साल तक सोना फिर से एक नए स्तर को छू सकता है... साल 2026 सोने के लिए बेहद अस्थिर रहा है। टैरिफ युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,600 डॉलर और घरेलू स्तर पर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया था। लेकिन मुनाफावसूली और अमेरिका-ईरान जंग के कारण क्रूड ऑयल के दाम चढ़ने से कीमतों में 21.5% की जोरदार गिरावट आई और भाव गिरकर अब 1,43,000 रुपये के आसपास आ गए। विज्ञापन पिछले साल दिवाली से इस साल दिवाली तक सोने ने करीब 12 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले साल 20 अक्तूबर को एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि इस साल 29 अक्तूबर को एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,43,243 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। विज्ञापन अगली दिवाली भी होगी सोने वाली ? केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं, तकनीकी मोर्चे पर 1,38,000 से 1,40,000 का दायरा मजबूत सपोर्ट जोन है। हालांकि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं, लेकिन मध्यम से लंबी अवधि का दृष्टिकोण मजबूत बना हुआ है। अगले 8 से 10 महीनों में सोना फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5,100 से 5,400 डॉलर प्रति औंस और घरेलू स्तर पर 1,90,000 से.

Sources