
business
भारत के एक साल पर भारी पड़ा दक्षिण कोरिया का एक महीना, चीन को एक्सपोर्ट में 38% से ज्यादा का अंतर
दक्षिण कोरिया का एक महीने का चीन को निर्यात भारत के पूरे साल के निर्यात से ज्यादा रहा
Key points
- दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में चीन को 26.98 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया, जो 133.6% की बढ़ोतरी है।
- भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में चीन को 19.47 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया, जबकि 131.63 अरब डॉलर का आयात किया।
- भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 112.16 अरब डॉलर रहा, और भारत चीन को जितने का सामान बेचता है, उससे करीब 6.8 गुना ज्यादा खरीदता है।
Why it matters. चीन के बाजार में भारतीय उत्पादों को जगह दिलाना और व्यापार घाटे को कम करना भारतीय कंपनियों के लिए चुनौती बनी हुई है।
दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में अकेले चीन को 26.98 अरब डॉलर का सामान बेचा, जो सालाना आधार पर 133.6% ज्यादा है। भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में पूरे साल में चीन को सिर्फ 19.47 अरब डॉलर का निर्यात किया, यानी चीन को निर्यात में दोनों देशों के बीच 38% से ज्यादा का अंतर है। साउथ कोरिया की इस बढ़त की सबसे बड़ी वजह सेमीकंडक्टर और AI से जुड़ी चिप की मांग है, और अक्टूबर के शुरुआती 25 दिनों में सेमीकंडक्टर निर्यात 331% बढ़कर 14.8 अरब डॉलर पहुंचा। भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 112.16 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो एक साल पहले 99.21 अरब डॉलर था।
Latest updates
भारत के एक साल पर भारी पड़ा दक्षिण कोरिया का एक महीना, चीन को एक्सपोर्ट में 38% से ज्यादा का अंतर
चीन दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. वहां इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और तकनीक से जुड़े सामान की भारी डिमांड है. भारत के पास ये सबकुछ है. भारत वहां मार्केट बनाना चाहता है, लेकिन चीन की चालबाजी आड़े आ रही. वहीं साउथ कोरिया की चांदी हो रही है. भारत पिछले साल जहां सिर्फ 19.47 अरब डॉलर का माल चीन को एक्सपोर्ट कर पाया, वहीं साउथ कोरिया ने अकेले अक्टूबर 2026 में चीन को 26.98 अरब डॉलर का सामान बेच दिया. यानी साउथ कोरिया ने एक महीने में चीन को भारत के पूरे साल के एक्सपोर्ट से भी ज्यादा सामान भेज दिया. यह बढ़ोत्तरी 133.6% ज्यादा है. इसकी सबसे बड़ी वजह सेमीकंडक्टर और AI से जुड़ी चिप की मांग रही. साउथ कोरिया के एक्सपोर्ट में यह उछाल ऐसे समय आया है, जब दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही हैं. डेटा सेंटर, AI सर्वर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए बड़ी संख्या में सेमीकंडक्टर और मेमोरी चिप की जरूरत पड़ रही है. साउथ कोरिया की कंपनियां इसी मांग का फायदा उठा रही हैं. अक्टूबर में चीन को साउथ कोरिया का निर्यात सालाना आधार पर 133.6% बढ़कर 26.98 अरब डॉलर पहुंच गया. यह लगातार पांचवां महीना रहा, जब साउथ कोरिया ने चीन को 20 अरब डॉलर से ज्यादा का सामान निर्यात किया. साउथ कोरिया ने चिप के दम पर चीन में बनाई पकड़ साउथ कोरिया के चीन को निर्यात में सबसे बड़ा योगदान सेमीकंडक्टर का रहा. अक्टूबर के शुरुआती 25 दिनों में ही चीन को सेमीकंडक्टर का निर्यात 331% बढ़कर 14.8 अरब डॉलर पहुंच गया. इसके अलावा वायरलेस कम्युनिकेशन उपकरणों की सप्लाई ने भी निर्यात को सहारा दिया.