
business
दिवाली का बाद महंगाई का झटका, 15 नवंबर से तक महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन
Lava और Ai+ 15 नवंबर से अपने स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा करेंगी।
Key points
- Lava ने मेमोरी कार्ड की शॉर्टेज और इंडस्ट्री के माहौल को अपने स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाने की वजह बताया है।
- Ai+ Pulse 2 FE की कीमत 8,999 रुपये से बढ़कर 10,999 रुपये और Nova 2 Ultra 5G 8GB की कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये होगी।
- Apple और Samsung ने भी पहले अपने स्मार्टफोन की कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया है।
Why it matters. मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती कीमत से बजट स्मार्टफोन और महंगे हो सकते हैं, जिसका असर कम बजट वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है।
देसी कंपनियां Lava और Ai+ ने अपने बजट स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा करने का फैसला किया है, जो 15 नवंबर 2026 से लागू होगा। Lava ने स्टेटमेंट में कहा कि इंडस्ट्री के माहौल और मेमोरी कार्ड की शॉर्टेज की वजह से यह बढ़ोतरी की जा रही है, हालांकि फेस्टिवल ऑफर के तहत फिलहाल फोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। Ai+ ने Pulse, Nova और Nova Flip सीरीज़ के चुनिंदा मॉडल की कीमत बढ़ाने की बात कही है और इसकी वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है। एक रिसर्च फर्म के डेटा के मुताबिक पिछले एक साल में स्मार्टफोन की कीमत 6% तक बढ़ चुकी है, और Apple व Samsung भी पहले 25,000 रुपये तक का इजाफा कर चुके हैं।
Latest updates
दिवाली का बाद महंगाई का झटका, 15 नवंबर से तक महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन
दिवाली के बाद लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बनाने वाली देसी कंपनियां Lava और Ai+ ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। इन दोनों ब्रांड्स के स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि फोन की कीमत में यह प्राइस हाइक 15 नवंबर से होगा। Lava के सस्ते फोन हुए महंगे Lava ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि मौजूदा इंडस्ट्री के वातावरण और मेमोरी कार्ड की शॉर्टेज की वजह से कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की प्राइस में 3,000 रुपये तक का इजाफा करने वाली है। 15 नवंबर 2026 से स्मार्टफोन की कीमत 3,000 रुपये तक बढ़ जाएंगी। हालांकि, फिलहाल फेस्टिवल ऑफर के तहत लावा के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। लावा के फोन की कीमत में यह इजाफा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों नेटवर्क में होगा। Ai+ ने भी महंगे किए फोन वहीं, एक और स्वदेसी ब्रांड Ai+ ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया है। ब्रांड के सभी फोन की कीमत में यह इजाफा किया जाएगा। 15 नवंबर से Ai+ Pulse, Ai+ Nova और Ai+ Nova Flip की कीमत बढ़ जाएगी। इन स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की वजह से ब्रांड को अपने चुनिंदा मॉडल की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा करना पड़ रहा है। Ai+ के ये फोन हुए महंगे मॉडल वेरिएंट मौजूदा कीमत (14 नवंबर तक) नई कीमत (15 नवंबर से) Ai+ Pulse 2 FE 4GB + 64GB ₹8,999 ₹10,999 Ai+ Pulse 2 4GB + 64GB ₹8,999 ₹10,999 Ai+ Pulse 2 4.