Skip to footer
Data Center của CMC Telecom (2)
Photo: Illustrative image — Photo: Daoducquan, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

tech

21 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Dell का नया लैपटॉप लॉन्च, मिलेगा 16GB रैम

Dell ने भारत में 21 घंटे की बैटरी बैकअप वाला नया लैपटॉप Dell 14S लॉन्च किया, जिसमें 16GB रैम मिलेगी।

Updated 2 min read

Key points

  • Dell 14S की शुरुआती कीमत भारत में 79,990 रुपये है और यह चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
  • इस सीरीज में 14 इंच के दो मॉडल हैं, जिनमें से एक का डिस्प्ले रेजलूशन 2.8K और दूसरे का 2K है
  • इसकी सेल नवंबर के आखिर में शुरू होगी और कंपनी जीरो डाउनपेमेंट ऑफर कर रही है

Why it matters. कंपनी के दावे के मुताबिक यह लैपटॉप लंबे बैटरी बैकअप के साथ भारत में ग्राहकों को अधिक विकल्प दे सकता है।

Dell ने भारत में अपना नया लैपटॉप Dell 14S लॉन्च किया, जिसकी शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है। कंपनी का दावा है कि इसमें सिंगल चार्ज पर 21 घंटे तक का बैकअप मिलेगा, जिसके लिए 750ED PNCM बैटरी दी गई है। लैपटॉप में Intel Core 5 और Core 7 Series 3 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X रैम और 1TB SSD स्टोरेज है। इसकी सेल नवंबर के आखिर में शुरू होगी और कंपनी जीरो डाउनपेमेंट ऑफर दे रही है।

Latest updates

21 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Dell का नया लैपटॉप लॉन्च, मिलेगा 16GB रैम

Dell ने भारत में अपना एक और नया लैपटॉप लॉन्च किया है। डेल का यह लैपटॉप बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें सिंगल चार्ज में 21 घंटे का बैकअप मिलेगा। इससे पहले भी कंपनी ने Dell XPS 13 टचस्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च किया है। यह लैपटॉप प्रीमियम सेगमेंट में आता है, जिसकी कीमत 1,80,990 रुपये से शुरू होती है। Dell 14S की कीमत डेल का यह लैपटॉप भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप को कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके सभी मॉडल लीनन फिनिश के साथ आते हैं। इसे डेल के एक्सक्लूसिव स्टोर्स के अलावा मेजर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल नवंबर के आखिर में शुरू होगी। कंपनी लैपटॉप की खरीद पर जीरो डाउनपेमेंट ऑफर कर रही है। साथ ही, 10,000 रुपये वाला एक साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन मिलता है, जिसके लिए यूजर्स को 499 रुपये खर्च करने होंगे। Dell 14S के फीचर्स डेल के इस लैपटॉप में एल्युमीनियम चेचिस दिया गया है और यह मेटल फिनिशिंग के साथ आता है। इसकी मोटाई 13.5mm है और यह 1.15 किलोग्राम वजनी है। इस लैपटॉप सीरीज में कंपनी ने Intel Core 5 और Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। Dell 14S सीरीज के लैपटॉप में कंपनी 16GB LPDDR5X रैम और 1TB SSD स्टोरेज ऑफर कर रही है। इसके अलावा लैपटॉप में बैकलिट और स्पिल रेसिस्टेंट कीबोर्ड भी मिलता है। इस सीरीज के लैपटॉप में कंपनी ने 14 इंच के दो मॉडल पेश किए हैं, जिसमें से एक का डिस्प्ले रेजलूशन 2.8K है और यह 120Hz रिफ्रेश रे.

Sources