
world
12वीं पास वालों के लिए ITBP में हेड कांस्टेबल बनने का मौका, 81000 रुपये तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास वालों के लिए ITBP में हेड कांस्टेबल बनने का मौका, 81000 रुपये तक मिलेगी सैलरी
नई दिल्ली (ITBP Head Constable Recruitment 2026). देश की बर्फीली और चुनौतीपूर्ण सीमाओं की रक्षा करने का जज्बा रखते हैं? अगर आप देश सेवा के साथ सुरक्षित और शानदार करियर की तलाश में हैं तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में बेहतरीन मौका है. ITBP में हेड कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है. आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. आईटीबीपी में भर्ती से कम उम्र में ही देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा बल का हिस्सा बन सकते हैं. आईटीबीपी में नौकरी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें शुरुआती स्तर पर ही शानदार सैलरी पैकेज के साथ-साथ कई अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं. इसके लिए 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
Latest updates
12वीं पास वालों के लिए ITBP में हेड कांस्टेबल बनने का मौका, 81000 रुपये तक मिलेगी सैलरी
ITBP Head Constable Recruitment 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. 12वीं पास और आईटीआई वालों के लिए यह बेहतरीन सरकारी नौकरी है. आईटीबीपी हेड कासंटेबल भर्ती में चयनित युवाओं को 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी. नई दिल्ली (ITBP Head Constable Recruitment 2026). देश की बर्फीली और चुनौतीपूर्ण सीमाओं की रक्षा करने का जज्बा रखते हैं? अगर आप देश सेवा के साथ सुरक्षित और शानदार करियर की तलाश में हैं तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में बेहतरीन मौका है. ITBP में हेड कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है. आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. आईटीबीपी में भर्ती से कम उम्र में ही देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा बल का हिस्सा बन सकते हैं. आईटीबीपी में नौकरी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें शुरुआती स्तर पर ही शानदार सैलरी पैकेज के साथ-साथ कई अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं. इसके लिए 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आप इसके लिए जरूरी शैक्षणिक और शारीरिक योग्यता को पूरा करते हैं तो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आज ही फॉर्म भर दें. इससे लास्ट मोमेंट पर आने वाली टेक्निकल बाधाओं से बच सकेंगे. आईटीबीपी हेड कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलेगी? किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय सबसे पहले उसकी सैलरी पर नजर जाती है. ITBP के इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के तहत .