
business
Navratri Vehicle Sales Fada Ovee Lakh Units Auaw Dskc
Navratri Vehicle Sales Fada Ovee Lakh Units Auaw Dskc
Key points
- FADA के आंकड़ों के अनुसार नवरात्रि के 10 दिनों में कुल 11,23,086 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ।
- पिछले साल की तुलना में इस साल वाहनों की बिक्री में 6.52% की गिरावट देखी गई है।
- दोपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा रही और 10 दिनों में 8,34,075 यूनिट्स बेचे गए।
Why it matters. पिछले साल जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से कीमतों में कटौती हुई थी, लेकिन इस साल ऐसी कोई कटौती न होने से वाहनों की कुल बिक्री में गिरावट आई है।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल नवरात्रि के 10 दिनों में कुल 11,23,086 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। यह पिछले साल की तुलना में 6.52% की गिरावट है, जब लगभग 12,01,479 यूनिट्स बिकी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के कारण कीमतों में कटौती हुई थी, जिससे बिक्री बढ़ी थी।
Latest updates
Navratri Vehicle Sales Fada Ovee Lakh Units Auaw Dskc
Navratri Vehicle Sales 2026: पिछले साल नवरात्रि और जीएसटी 2.0 रिफॉर्म दोनों की शुरुआत एक ही दिन यानी 22 सितंबर 2025 हुई थी. जिसका सीधा असर वाहनों की बिक्री पर देखा गया था. लेकिन इस साल ऐसा नहीं है, लेकिन बावजूद इसके 10 दिनों के भीतर 11.23 लाख वाहन बिक गए. Navratri Vehicle Sales 2026: नवरात्रि में बाजार सजा, शोरूम चमके और ग्राहकों ने गाड़ियों की चाबियां थामनी शुरू कर दी. 10 दिन में 11.23 लाख वाहन बिक गए. हिसाब लगाइए तो हर सेकंड एक से ज्यादा गाड़ी. लेकिन इस चमकती तस्वीर में एक पेंच भी है. बाइक और स्कूटर की रफ्तार बढ़ी, ट्रैक्टर और ट्रक भी आगे निकले, मगर कारों और एसयूवी की बिक्री धड़ाम से नीचे आ गई. सवाल है कि त्योहार के इस सीजन में आखिर बाजार का मूड क्या है, और क्या दिवाली तक गाड़ियों की बिक्री की रफ्तार यूं ही बनी रहेगी. और पढ़ेंफेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, नवरात्रि के 10 दिनों में इस साल कुल 11,23,086 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ. पिछले साल के नवरात्रि के 10 दिनों में तकरीबन 12,01,479 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई थी. यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल की नवरात्रि थोड़ी फीकी पड़ी है. बिक्री में पूरे 6.52% की गिरावट देखने को मिली है.यह भी पढें: न हेलमेट की जरूरत... न गिरने का डर! आया सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटरपिछले साल 22 सितंबर 2025 से जीएसटी 2.0 लागू हुआ था और इसी दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भी हुई थी. जीएसटी रिफॉर्म के चलते वाहनों की कीमतों में बंपर कटौती देखने को मिली थी, जिसका सीधा असर वाहनों की बिक्री पर भी पड़ा था. प्राइस कट के चलते बड़ी.