Skip to footer
V11-wafer-dc328
Photo: Illustrative image — Photo: personal correspondence., CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

दिवाली के बाद महंगाई का झटका, 15 नवंबर से महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन

देसी कंपनी Lava 15 नवंबर से अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाएगी

Updated 2 min read

Key points

  • Lava की कीमत बढ़ोतरी 15 नवंबर, 2026 से लागू होगी और पूरे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर असर डालेगी।
  • बढ़ोतरी अधिकतम 3000 रुपये तक होगी, और अलग-अलग मॉडल व वेरिएंट के हिसाब से कीमतें बदल सकती हैं।
  • RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की सप्लाई प्रभावित है और AI इंडस्ट्री में मेमोरी चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है।

Why it matters. मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी से बढ़ी लागत के चलते Lava के ग्राहकों को स्मार्टफोन पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने घोषणा की है कि 15 नवंबर, 2026 से उसके स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बिकने वाले पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी, पर कंपनी ने अभी नहीं बताया कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी। कंपनी ने मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी और मौजूदा इंडस्ट्री परिस्थितियों को इसकी वजह बताया है। Lava ने ग्राहकों को मौजूदा फेस्टिव ऑफर का फायदा उठाने की सलाह दी है।

Latest updates

दिवाली के बाद महंगाई का झटका, 15 नवंबर से महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर कीमतें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने भी अपने स्मार्टफोन महंगे करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। Lava के मुताबिक, 15 नवंबर, 2026 से उसके स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इस फैसले का असर कंपनी के पूरे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर पड़ेगा। यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बिकने वाले Lava फोन नई कीमतों पर उपलब्ध होंगे।Lava ने जानकारी दी है कि उसके स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव 15 नवंबर, 2026 से लागू होगा। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि किस स्मार्टफोन के किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी अधिकतम 3000 रुपये तक होगी। इसका मतलब है कि सभी स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपये की बढ़ोतरी नहीं होगी। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव हो सकता है।कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि मौजूदा इंडस्ट्री परिस्थितियों और मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी के चलते उसे अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है। यह नई कीमतें 15 नवंबर से लागू होंगी।RAM की कमी से बढ़ रही स्मार्टफोन की कीमतेंस्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मेमोरी क्राइसिस है। पिछले कुछ समय से दुनियाभर में RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं, AI इंडस्ट्री में बढ़ती मांग के चलते मेमोरी चिप्स की जरूरत भी तेजी से बढ़ी है। इसका असर स्मार्टफोन ब.

Sources