Skip to footer
Charge Point charging station handles, Windsor, Ontario, 2025-07-30
Photo: Illustrative image — Photo: Chris Woodrich, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

सनरूफ, 365 किमी की रेंज, कीमत 6.49 लाख से शुरू, Tata की इस कार ने गाड़ दिए झंडे

सनरूफ, 365 किमी की रेंज, कीमत 6.49 लाख से शुरू, Tata की इस कार ने गाड़ दिए झंडे

Updated 2 min read

इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री रफ्तार पकड़ती दिख रही है। अक्टूबर महीने में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के पंजीकरण में सालाना आधार पर करीब 75 फीसदी की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसके उलट कुल यात्री वाहन बाजार में 14.6 फीसदी की गिरावट आई। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग ने टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा जैसी कंपनियों को पारंपरिक वाहनों की बिक्री में आई तेज गिरावट के असर को कम करने में मदद की। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म जेटो डायनेमिक्स के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अक्टूबर में यात्री वाहनों का पंजीकरण घटकर 5,01,406 वाहन रह गया जो पिछले साल इसी महीने में 5,87,103 वाहन था। हालांकि ईवी का पंजीकरण 74.7 फीसदी बढ़कर 36,646 वाहन रहा जो एक साल पहले 20,979 वाहन था।

Latest updates

सनरूफ, 365 किमी की रेंज, कीमत 6.49 लाख से शुरू, Tata की इस कार ने गाड़ दिए झंडे

इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री रफ्तार पकड़ती दिख रही है। अक्टूबर महीने में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के पंजीकरण में सालाना आधार पर करीब 75 फीसदी की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसके उलट कुल यात्री वाहन बाजार में 14.6 फीसदी की गिरावट आई। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग ने टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा जैसी कंपनियों को पारंपरिक वाहनों की बिक्री में आई तेज गिरावट के असर को कम करने में मदद की। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म जेटो डायनेमिक्स के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अक्टूबर में यात्री वाहनों का पंजीकरण घटकर 5,01,406 वाहन रह गया जो पिछले साल इसी महीने में 5,87,103 वाहन था। हालांकि ईवी का पंजीकरण 74.7 फीसदी बढ़कर 36,646 वाहन रहा जो एक साल पहले 20,979 वाहन था। पारंपरिक पेट्रोल-डीजल इंजन (आईसीई) वाले वाहनों का पंजीकरण 17.9 फीसदी घटकर 4,64,760 वाहन रह गया। इसका नतीजा यह हुआ कि यात्री वाहन बाजार में ईवी की हिस्सेदारी लगभग दोगुनी होकर 7.3 फीसदी हो गई जो पिछले साल इसी अवधि में 3.6 फीसदी थी। टाटा मोटर्स और महिंद्रा के मामले में यह अंतर विशेष रूप से स्पष्ट रहा। इन कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या ने पारंपरिक ईंधन वाहनों के पंजीकरण में आई तेज गिरावट के असर को कम किया। टाटा मोटर्स के अक्टूबर में पंजीकृत हर पांच यात्री वाहनों में से एक वान ईवी था। कंपनी के ईवी पंजीकरण में 76.3 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 8,259 वाहन से बढ़कर 14,560 वाहन पहुंच गया। अक्टूबर में कंपनी के कुल वाहन पंजीकरण में ईवी की हिस्सेदारी 20.2 फीसदी रही जो पिछले साल 10.4 फीसदी थी। लेकिन टाटा मोटर्स के आईसीई वाहनों क.

Sources