business
8th Pay Commission: 68 लाख पेंशनर्स के लिए 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन की मांग, जानें कितना होगा फायदा?
पेंशनर्स और कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग में 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देने की मांग की है।
Key points
- 8वें वेतन आयोग से 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है।
- NC-JCM और AIDEF ने आखिरी बेसिक सैलरी का 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देने की मांग की है।
- फिलहाल OPS में पेंशन आखिरी बेसिक सैलरी या पिछले 10 महीनों की औसत सैलरी का 50% होती है।
Why it matters. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही असली बढ़ोतरी तय होगी, और मौजूदा मांगों में बदलाव भी हो सकता है।
8वें वेतन आयोग से 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है, और केंद्र सरकार के पेंशनर्स की संख्या कर्मचारियों से करीब 40% ज्यादा है। इनमें ज्यादातर पेंशनर्स ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के तहत पेंशन लेते हैं। NC-JCM और AIDEF ने आखिरी बेसिक सैलरी का 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देने की मांग की है, जबकि भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने न्यूनतम पेंशन ₹45,000 करने को कहा है। फिलहाल OPS में पेंशन आखिरी बेसिक सैलरी या रिटायरमेंट से पहले के 10 महीनों की औसत सैलरी, जो भी ज्यादा हो, उसका 50% होती है।
Latest updates
8th Pay Commission: 68 लाख पेंशनर्स के लिए 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन की मांग, जानें कितना होगा फायदा?
8th Pay Commission Pension Calculator: 8वें वेतन आयोग में 2.0 से लेकर 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर कितनी बढ़ेगी 68 लाख पेंशनर्स की पेंशन? देखिए ₹25 हजार से लेकर ₹75 हजार की बेसिक पेंशन पर होने वाले फायदे का पूरा कैलकुलेशन. 8th Pay Commission Pension Hike: 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं. कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹45,000 करने, आखिरी सैलरी का 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देने की मांग की है. वहीं, अगर सरकार मांग के अनुसार 2.0, 2.25 या 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो ₹25,000 से ₹75,000 तक की मौजूदा बेसिक पेंशन कितनी बढ़ सकती है? आइए समझते हैं..8वें वेतन आयोग में लाखों पेंशनर्स को क्या-क्या फायदा मिल सकता है.68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा8वें वेतन आयोग से 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है. यानी केंद्र सरकार के पेंशनर्स की संख्या कर्मचारियों से करीब 40% ज्यादा है. इनमें ज्यादातर पेंशनर्स ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के तहत पेंशन लेते हैं. ऐसे में 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद उनकी बेसिक पेंशन भी बढ़ेगी. पेंशनर्स के लिए कर्मचारी संगठनों की क्या हैं मांगें?नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) और ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने आखिरी बेसिक सैलरी का 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देने की मांग की है.वहीं , फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशंस (FNPO) चाहता है कि पेंशन को विभागीय बजट से पूरी तरह अलग कर भारत की संचित निधि.