business
धनतेरस से 96 घंटे पहले सोना और चांदी हुआ सस्ता, दिल्ली में अब इतने हुए दाम
धनतेरस से 96 घंटे पहले सोना और चांदी हुआ सस्ता, दिल्ली में अब इतने हुए दाम
Key points
- ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपए गिरकर 1,41,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ
- चांदी 2,000 रुपए गिरकर 1.84 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले सत्र में स्थिर रही थी
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 41.19 USD यानी 1.04 प्रतिशत गिरकर 3,905.44 USD प्रति औंस पर पहुंचा
Why it matters. आने वाला त्योहारी सीजन घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दे सकता है, क्योंकि धनतेरस और दिवाली से पहले आभूषण खरीद में तेजी की उम्मीद है.
दिल्ली में धनतेरस से करीब 96 घंटे पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार के 1,42,500 रुपए से 700 रुपए गिरकर 1,41,800 रुपए पर आ गया, जबकि चांदी 2,000 रुपए गिरकर 1.84 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के बीच सोने की तेजी कम हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.04 प्रतिशत गिरकर 3,905.44 USD प्रति औंस पर आ गया.
Latest updates
धनतेरस से 96 घंटे पहले सोना और चांदी हुआ सस्ता, दिल्ली में अब इतने हुए दाम
दिल्ली में जहां सोने की कीमतों में 700 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. वहीं चांदी के दाम 2000 रुपए कम हो गए हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दिल्ली में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं. धनतेरस से करीब 96 घंटे पहले दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 1.42 लाख रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे आ गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में में सोने की कीमतों में 700 रुपए की गिरावट आई और यह 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. ग्लोबल लेवल पर बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण निवेशक सतर्क हो गए हैं.दिल्ली में सस्ता हुआ सोना और चांदीऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,42,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से 700 रुपए गिरकर 1,41,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई. चांदी, जो पिछले सत्र में स्थिर रही थी, उसमें भी गिरावट आई. यह पिछले सत्र के 1.86 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से 2,000 रुपए गिरकर 1.84 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई.क्यों सस्ता हुए सोना-चांदी?HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के बीच मंगलवार को सोने की कीमतों में आई तेजी कम हो गई. उन्होंने कहा कि हालांकि, आने वाला त्योहारी सीजन घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दे सकता है. धनतेरस और दिवाली से पहले आभूषणों की खरीदारी में तेजी आने की उम.