
business
65% फायदे के साथ NSE में लिस्ट हुआ IPO, डेब्यू के बाद 13% चढ़ा दाम; निवेशक गदगद
बीएलएस पॉलीमर्स का IPO NSE पर 65 प्रतिशत के फायदे के साथ लिस्ट हुआ, इसके बाद शेयर 13 प्रतिशत चढ़ा
Key points
- IPO 27 से 29 अक्टूबर तक खुला था, प्राइस बैंड 150 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 100 शेयर था।
- IPO का साइज 255 करोड़ रुपये था और इसमें 1.79 करोड़ नए शेयर जारी किए गए थे।
- IPO को 241 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया, और ग्रे मार्केट में प्रीमियम 69 रुपये था।
Why it matters. लिस्टिंग के बाद शेयरों में तेजी जारी है, और ब्रोकरेज आनंद राठी के अनुसार निवेशक इन्हें लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड रख सकते हैं या आंशिक बिक्री कर सकते हैं।
बीएलएस पॉलीमर्स के शेयर आज NSE पर लिस्ट हुए, जहां लिस्टिंग 65 प्रतिशत के फायदे के साथ 248 रुपये पर हुई। BSE पर शेयर 62.73 प्रतिशत के प्रीमियम पर 244.10 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद शेयर 13 प्रतिशत चढ़कर BSE पर 274.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। ग्रे मार्केट में आईपीओ 69 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था, और ब्रोकरेज आनंद राठी ने निवेशकों को शेयर लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड रखने या आंशिक बिक्री करने की राय दी है।
Latest updates
65% फायदे के साथ NSE में लिस्ट हुआ IPO, डेब्यू के बाद 13% चढ़ा दाम; निवेशक गदगद
BLS Polymers IPO Listing: बीएलएस पॉलीमर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयरों की आज बीएसई में लिस्टिंग 62.73 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 244.10 रुपये पर हुई है। वहीं, एनएसई में इसकी लिस्टिंग 65.33 प्रतिशत के प्रीमियम पर हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में स्टॉक की लिस्टिंग प्राइस 248 रुपये है। बता दें, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है।लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13.04 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक बीएसई में 274.95 रुपये (10:28 बजे) के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। क्या करें निवेशक (BLS Polymers expert advice)मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज आनंद राठी ने कहा है कि निवेशक लॉन्ग टर्म के शेयरों को होल्ड रख सकते हैं। या फिर आंशिक तौर पर कुछ बिक्री भी कर सकते हैं।कब आया था आईपीओ (BLS Polymers IPO details)यह आईपीओ 27 से 29 अक्टूबर तक खुला हुआ था। निवेशकों के लिए कंपनी ने 150 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। कंपनी के शेयरों का लॉट साइज 100 शेयरों का बनाया गया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 15000 रुपये का दांव लगाना पड़ा था।इस कंपनी के आईपीओ का साइज 255 करोड़ रुपये था। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। कंपनी ने 1.79 करोड़ नए शेयर जारी किए हैं। इश्यू में मौजूदा निवेशकों ने शेयरों की बिक्री नहीं की थी। 241 गुना सब्सक्रिप्शनआईपीओ पर निवेशकों की तरफ से दांव लगाने की होड़ दिखी। आईपीओ को 241 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। बता दें, ग्रे मार्केट पहले से ही आईपीओ की .