
business
NPS Investment: 25 की उम्र में शुरू करें ₹10,000 का निवेश, रिटायरमेंट तक हाथ में होंगे ₹3.4 करोड़, समझें पूरा गणित
25 की उम्र में NPS में हर महीने 10,000 रुपये निवेश शुरू करने से रिटायरमेंट तक 3.4 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है
Key points
- 10 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न पर 25 साल का निवेश करीब 1.2 करोड़ रुपये का फंड देता है
- 10 साल पहले शुरू करने पर अतिरिक्त जमा रकम 12 लाख रुपये होती है और फंड करीब 3.4 करोड़ रुपये तक पहुंचता है
- सालाना चार्ज 0.1 फीसदी की जगह 1 फीसदी होने पर 30 साल में फंड करीब 2 करोड़ रुपये से घटकर 1.7 करोड़ रुपये रह सकता है
Why it matters. युवा निवेशकों के लिए जल्दी शुरुआत और निवेश के खर्चों पर ध्यान, दोनों लंबे समय में रिटायरमेंट फंड के आकार पर बड़ा असर डाल सकते हैं।
डीएसपी फंड के सीईओ राहुल भगत ने सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कहा कि 25 साल की उम्र से हर महीने 10,000 रुपये नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में लगाने पर 35 साल बाद 3.4 करोड़ रुपये तक का फंड बन सकता है। 10 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न पर 25 साल का निवेश करीब 1.2 करोड़ रुपये देता है, जबकि 10 साल पहले शुरू करने पर अतिरिक्त जमा रकम सिर्फ 12 लाख रुपये होती है। भगत के मुताबिक यह कैलकुलेशन केवल समझाने के लिए है, क्योंकि बाजार से जुड़े प्रोडक्ट में रिटर्न की गारंटी नहीं होती।
Latest updates
NPS Investment: 25 की उम्र में शुरू करें ₹10,000 का निवेश, रिटायरमेंट तक हाथ में होंगे ₹3.4 करोड़, समझें पूरा गणित
सिर्फ 10 साल पहले निवेश शुरू करने से रिटायरमेंट फंड तीन गुना बढ़ सकता है. 10 हजार के मासिक निवेश से 35 साल में 3.4 करोड़ रुपये का बड़ा फंड तैयार हो सकता है. NPS Investment: रिटायरमेंट की प्लानिंग करते वक्त अक्सर लोग सोचते हैं कि अभी तो बहुत समय पड़ा है. लेकिन निवेश की दुनिया में समय ही सबसे बड़ा पैसा है. अगर कोई इंसान 25 साल की उम्र में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में हर महीने 10,000 रुपये लगाना शुरू कर दे, तो रिटायरमेंट तक उसके पास 3.4 करोड़ रुपये का फंड जमा हो सकता है. डीएसपी फंड के सीईओ राहुल भगत ने सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में रिटायरमेंट प्लानिंग के कुछ बेहद जरूरी नियम बताए हैं. उनके मुताबिक, सही समय पर लिया गया एक छोटा सा फैसला आपके बुढ़ापे को आर्थिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित कर सकता है.10 साल पहले शुरुआत करने का बड़ा फायदाराहुल भगत का कहना है कि निवेश की शुरुआत जितनी जल्दी होगी, फायदा उतना ही बड़ा मिलेगा. मान लीजिए कि आप हर महीने 10,000 रुपये निवेश करते हैं. अगर आप ये निवेश 25 साल तक जारी रखते हैं और इस पर सालाना 10 फीसदी का अनुमानित रिटर्न मिलता है, तो आपके पास करीब 1.2 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे.लेकिन अगर आप यही काम 10 साल पहले शुरू कर देते हैं, यानी निवेश की अवधि 25 साल की जगह 35 साल हो जाती है, तो पूरा गणित बदल जाता है. 10 साल अतिरिक्त निवेश करने पर आपकी जेब से कुल 12 लाख रुपये ही ज्यादा जाएंगे. लेकिन 35 साल के अंत में आपका कुल फंड तीन गुना बढ़कर करीब 3.4 करोड़ रुपये हो जाएगा.कंपाउंडिंग से बनता है रिटर्न पर रिटर्नसिर्फ 10 साल के अंतर से फंड के तीन गुना होने के पीछे कंपाउं.