
business
रिलायंस का शेयर 1800 तक जाएगा! एक्सपर्ट देवेन चोकसी ने बताया कहां से आएगी इतनी बड़ी तेजी
देवेन चोकसी ने रिलायंस के शेयर के लिए 1800 रुपये का टारगेट दिया, तेजी की वजह तेल कारोबार और जियो हिस्सेदारी बताई।
Key points
- सोमवार को रिलायंस के शेयर ने 11 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई
- कंपनी का EBITDA 62,409 करोड़ रुपये रहा, नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये पहुंचा
- जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 40% ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जिसमें रिलायंस की करीब 63% हिस्सेदारी है
Why it matters. चोकसी के अनुसार बाजार रिलायंस के दूसरे कारोबारों की वास्तविक वैल्यू को पूरी तरह शेयर कीमत में शामिल नहीं कर रहा, इसलिए शेयर उन्हें अंडरवैल्यूड लगता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को 11 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। DRChoksey Finserv के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी ने शेयर के लिए 1800 रुपये का टारगेट दिया है, जो शुक्रवार के बंद भाव से करीब 55% की तेजी दिखाता है। चोकसी के अनुसार तेल-से-केमिकल कारोबार को सितंबर तिमाही में डीजल रिफाइनिंग से जबरदस्त फायदा मिला, जो दिसंबर तिमाही में भी जारी रह सकता है। जियो प्लेटफॉर्म्स में कंपनी की करीब 63% हिस्सेदारी की वैल्यू प्रति शेयर करीब 700 रुपये बैठती है।
Latest updates
रिलायंस का शेयर 1800 तक जाएगा! एक्सपर्ट देवेन चोकसी ने बताया कहां से आएगी इतनी बड़ी तेजी
रिलायंस के शेयरों में धमाकेदार तेजी के बाद एक्सपर्ट ने टारगेट बढ़ा दिया है. मार्केट एक्सपर्ट देवेन चोकसी का तो यहां तक कहना है कि रिलायंस का शेयर 1800 रुपये तक जाएगा. उन्होंने वजह भी बताई है. उनका कहना है कि रिफाइनरी मार्केट में जिस तरह रिलायंस की धमक है, उससे बिजनेस बूम होना कोई बड़ी बात नहीं. Reliance Industries Share Target: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने सोमवार को 11 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई. लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि यह तो सिर्फ सैम्पल है, असली तेजी तो अभी आनी बाकी है. DRChoksey Finserv के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी ने रिलायंस के शेयर के लिए 1800 रुपये का टारगेट दिया है. उनके मुताबिक, मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 55% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने यहां तक कहा है कि रफ्तार यही रही तो टारगेट इससे आगे भी जा सकता है. इसके पीछे उन्होंने रिलायंस के तेल और केमिकल कारोबार में मजबूत कमाई के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स में कंपनी की हिस्सेदारी की बढ़ती वैल्यू को बताई है. CNBC आवाज को दिए इंटरव्यू में देवेन चोकसी ने कहा कि रिलायंस के ऑयल-टू-केमिकल कारोबार को सितंबर तिमाही में डीजल की रिफाइनिंग से जबरदस्त फायदा मिला. यह मुनाफा दिसंबर तिमाही में भी जारी रह सकता है. यही वजह है कि रिलायंस के शेयर के लिए 1800 रुपये का टारगेट रखा गया है. शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले यह करीब 55% की संभावित तेजी दिखाता है, जबकि आज के बंद भाव के मुकाबले संभावित बढ़त 38% से ज्यादा बैठती है. ये भी पढ़ें: Reliance Share Price : रिलायंस के शेयरों में ऐतिहासिक उछाल, 11% तक चढ़ा, मा.